back to top

महिलाओं को दी गयी गर्भ निरोधक साधनों की जानकारी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। गर्भ निरोधक के कई ऐसे साधन हैं, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के कारगर हैं। इन्हें कम समय के लिए भी अपनाया जा सकता है। महिलाओं को यह तमाम जानकारी जनसख्ंया स्थिरता पखवारे में दी गयी।

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में बुधवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) राजेन्द्र नगर और महानगर में 11 से 24 जुलाई तक मनाए जा रहे सेवा प्रदायगी जनसंख्या स्थिरता पखवारे में एक बच्चे वाली माताओं और नव विवाहित युवतियों ने भाग लिया। महानगर पीएचसी पर महिला रोग विशेषज्ञ डा. संगीता श्रीवास्तव और डा. शिखा श्रीवास्तव की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। वहीं राजेंद्र नगर सीएचसी पर महिला रोग विशेषज्ञ डा. सुमन श्रीवास्तव और डा. मनीषा गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों की जानकारी दी गयी।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन के अस्थायी साधन उपलब्ध हैं जैसे- त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, आईयूसीडी, साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली, छाया, कंडोम और आकस्मिक गर्भनिरोधक गोली। अपनी पसंद के अनुसार इनका चुनाव कर सकते हैं। इसके साथ ही जो महिलाएं छह माह तक बच्चे को केवल स्तनपान कराती हैं तो यह प्राकृतिक गर्भनिरोधक की तरह काम करता है। केवल स्तनपान कराने से गर्भ नहीं ठहरता है। उन्होंने कहा कि जिन युवतियों का विवाह हुआ है वह अनचाही गर्भावस्था से बचने के लिए इन साधनों पर विचार करें और जरूर अपनाएं।

इस मौके पर पीएचसी प्रभारी डा. रुमाना ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन के सभी अस्थायी साधन मौजूद हैं। यहां पर आने वाली महिलाओं को इसके बारे में जरूर बताया जाता है कि दो बच्चों के बीच अंतर रखने में इन साधनों को अपनायें। स्वयं से कोई दवा न लें यह शरीर के लिए हानिकारक होती है। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं के सवालों के जवाब भी चिकित्सकों ने दिया और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। स्टाफ नर्स, शिखा शर्मा, सुनीता देवी, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च से ज्योति, पीएसआई से मनोज, नितिन, और पीएचसी का स्टाफ मौजूद र रहे।

इस दौरान दोनों सीएचसी पर चार महिलाओं ने त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा और तीन ने आईयूसीडी लगवायी। इसके अलावा दोनो केंद्रों पर 650 कंडोम का भी वितरण हुआ। 63 महिलाओं ने माला- एन, 28 ने साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया और पांच ने आकस्मिक गर्भनिरोधक गोली ली।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...