back to top

मेधावियों से विवि में शैक्षणिक आवश्यकताओं के बारे में जानकारी करें : आनंदीबेन पटेल

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के दीक्षांत समारोह के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने सुझाव दिया कि पदक विजेताओं और उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक आवश्यकताओं के बारे में जानकारी करें।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में किस प्रकार के विषयों की आवश्यकता है, इसकी भी जानकारी इन विद्यार्थियों से करें। राज्यपाल ने एक अन्य चर्चा के क्रम में हाल ही में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाये जा रहे देश व्यापी सेवा पखवाड़ा में विश्वविद्यालय को रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर जैसी कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करके योगदान देने को कहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा अंगदान और रक्तदान के लिए कैंप लगाकर जागरूकता का प्रसार किया जाए और विद्यार्थियों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभों के लिए जनता को जागरूक किया जाए।

राज्यपाल ने बैठक में महाविद्यालय और विश्वविद्यालय को सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत टीवी उन्मूलन के लिए क्षय रोगियों को गोद लेने का आह्वान किया। उन्होंने आंगनबाड़ी में आंगनबाड़ी किटों की उपलब्धता के लिए और प्राथमिक शिक्षा से शत प्रतिशत संतृप्तता एवं ड्राप आउट रेट को घटाने की दिशा में भी कार्य के लिए विश्वविद्यालय को निर्देशित किया। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक, फैकल्टी हेड्स, सेंटर हेड्स, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...