back to top

नामीबिया अफ्रीका में भारत का मूल्यवान और विश्वसनीय साझेदार : PM मोदी

विंडहोक (नामीबिया)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत नामीबिया के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना चाहता है जो अफ्रीका में एक मूल्यवान और विश्वसनीय साझेदार है। मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में यहां पहुंचे हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है। नामीबिया की अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यापार मंत्री सेल्मा अशीपाला-मुसावी ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

मोदी का नामीबिया में आगमन पर पारंपरिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और नामीबिया की संसद को संबोधित करेंगे।मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, कुछ देर पहले विंडहोक पहुंचा। नामीबिया एक मूल्यवान और विश्वसनीय अफ्रीकी साझेदार है जिसके साथ हम द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मिलने और नामीबियाई संसद को संबोधित करने को लेकर उत्साहित हूं।

विदेश मंत्रालय ने मोदी की घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की पांच देशों की यात्रा से पहले एक बताया था कि मोदी राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर नामीबिया की यात्रा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नामीबिया के संस्थापक जनक एवं प्रथम राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. सैम नुजोमा को भी श्रद्धांजलि देंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा नामीबिया के साथ भारत के बहुआयामी और गहरे ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

राघव चड्ढा पर गिरा गाज… पद भी गया और राज्यसभा में मौन रहने का फरमान, अशोक मित्तल बने नए उपनेता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सदन में पार्टी के उपनेता पद...

सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर आयात शुल्क हटाया,देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। देश में आपूर्ति बनाए रखने और...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...