back to top

भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में करना होगा सुधार

मेलबर्न। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के अहम लीग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में भारत को चार विकेट से पराजय झेलनी पड़ी जिसमें मध्यक्रम बुरी तरह से नाकाम रहा था।

पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया था। स्मृति मंधाना (35) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (28) को छोड़कर कोई भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका। भारत ने अपने आखिरी छह विकेट 21 रन के भीतर गंवा दिए थे। भारतीय क्रिकेट का भविष्य कही जा रही शेफाली वर्मा तीन गेंद तक ही टिक सकी जबकि जेमिमा रौद्रिगेज ने 11 गेंद में एक रन बनाया। भारतीय गेंदबाज जरूर मैच को 19वें ओवर तक ले गए लेकिन उनके पास बचाने के लिए रन ही नहीं थे।

आस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए अहम माने जा रहे इस टूर्नामेंट में सभी तीनों टीमों के दो दो अंक है। हरमनप्रीत ने कहा , हमारे निचले क्रम को बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी, खासकर जब शीर्षक्रम नाकाम रहे । गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। मध्यक्रम की बल्लेबाज वेदा कृष्णामूर्ति से भी बड़ी पारी की उम्मीद है। दूसरी ओर इंग्लैंड ने पिछले मैच में आस्ट्रेलिया को सुपर ओवर में हराया। दोनों मैचों में उसकी बल्लेबाजी अच्छी रही है।

टीमें :

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रौद्रिगेज, वेदा कृष्णामूर्ति, तानिया भाटिया, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रिचा घोष, अरूंधति रेड्डी, हरलीन दयोल, नुजहत परवीन, पूनम यादव।

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), एमी एलेन जोंस, डेनिएने वाट, नताली स्किवेर, फ्रान विलसन, कैथरीन ब्रंट, टैमी ब्यूमोंट, लौरेन विनफील्ड, फ्रेया डेविस, सोफी एसेलेस्टोन, सारा ग्लेन, आन्या श्रुबसोले, जार्जिया एल्विस, कैट क्रास, मैडी विलर्स।

मैच का समय : सुबह 8 . 40 से।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...