back to top

दो दिन की तेजी के बाद शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट

मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों के बीच दो दिनों की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 285.28 अंक की गिरावट के साथ 85,347.40 अंक पर और एनएसई निफ्टी 82.6 अंक फिसलकर 26,109.55 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर में तेजी रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे । अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवारर को नकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 283.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 824.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 88.63 प्रति डॉलर पर

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी निवेश के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की मामूली बढ़त के साथ 88.63 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.67 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में कुछ बढ़त के साथ 88.63 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को 20 पैसे की गिरावट के साथ 88.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.09 पर आ गया।

RELATED ARTICLES

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

सुलतानपुर में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।...

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा,...