back to top

अमेरिकी टैरिफ से शुरुआती कारोबार में लड़खड़ाया भारतीय शेयर बाजार, रुपया भी लुढ़का

मुंबई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिकी शुल्क संबंधी चिंताओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 242.24 अंक की गिरावट के साथ 80,381.02 अंक पर और एनएसई निफ्टी 54.85 अंक फिसलकर 24,541.30 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, इन्फोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल (पूर्व जोमैटो), एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे। हालांकि, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर में तेजी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत फिसलकर 66.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,997.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबारी सत्र में 10,864.04 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 87.63 प्रति डॉलर पर
रुपया शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करते हुए पांच पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.63 पर आ गया। व्यापार अनिश्चितता और मजबूत अमेरिकी डॉलर के मद्देनजर रुपये पर दबाव अब भी कायम है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक इसे 87.95 के स्तर पर बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी स्थानीय मुद्रा को नीचे की ओर धकेल रही है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, 87.56 प्रति डॉलर पर खुला। फिर शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.63 के निचले स्तर को छू गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.58 पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.13 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 242.24 अंक की गिरावट के साथ 80,381.02 अंक पर और निफ्टी 54.85 अंक फिसलकर 24,541.30 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत फिसलकर 66.32 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,997.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...