back to top

भारतीय नौसेना अंडमान सागर में दो दिवसीय त्रिपक्षीय अभ्यास सिटमैक्स 2020 में लेगी हिस्सा

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेनाओं के साथ अंडमान सागर में दो दिवसीय त्रिपक्षीय सिटमैक्स 2020 में हिस्सा ले रही है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भारतीय नौसेना क स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी कोर्वेट (छोटा युद्धपोत) कामोरता और मिसाइल कोर्वेट करमुख पोत त्रिपक्षीय युद्धाभ्यास के दूसरे संस्करण में भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास रविवार और सोमवार को होगा।

अधिकारियों ने बताया कि दो दिन के समुद्री अभ्यास के दौरान तीनों नौसेनाएं कई तरह के युद्धाभ्यास करेंगी जिनमें हथियारों से गोलियां चलाना और सतह युद्ध अभ्यास शामिल है। उन्होंने बताया कि सिटमैक्स श्रृंखला का यह अभ्यास भारतीय नौसेना, रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (आरएसएन) और रॉयल थाई नेवी (आरटीएन) के बीच परस्पीर श्रेष्ठ सहयोग और अंतर संचालन क्षमता के विकास के लिए आयोजित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास में आरएसएन की ओर से उसके दुर्जेय श्रेणी के फ्रिगेट इंटरपिड और एन्ड्योलरेन्सू श्रेणी के टैंक लैंडिंग शिप एन्डेआवर तथा आरटीएन की ओर से चाओ फ्राया श्रेणी का फ्रिगेट काराबुरी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बिना किसी संपर्क के, सिर्फ सागर में आयोजित किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इसका लक्ष्य तीनों मित्र देशों में समन्वय, सहयोग और साझेदारी का विकास करना है। भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित सिटमैक्स का पहला संस्करण सितम्बर 2019 में पोर्ट ब्लेयर से कुछ दूर सागर में किया गया था। 2020 के इस अभ्यास का आयोजन आरएसएन ने किया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...