back to top

लाल निशान में खुला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 375 अंक और निफ्टी 95 अंक गिरा

नयी दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। इसकी वजह अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता को माना जा रहा है। सुबह 9:36 पर सेंसेक्स 375 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,131 और निफ्टी 95 अंक या 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,054 पर था।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मामूली खरीदारी देखी जा रही है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 17 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,781 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 71 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,714 पर था।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजय कुमार ने कहा, निफ्टी में मुख्य रूप से आईटी शेयरों में कमजोरी के कारण गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। यह कमजोरी बनी रह सकती है, खासकर तब जब पिछले शुक्रवार को एफआईआई ने नकद बाजार में जमकर बिकवाली की।” विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 11 जुलाई को 5,104 करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता रहे थे। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 3,558 करोड़ रुपए की खरीदारी के साथ शुद्ध खरीदार रहे।

उन्होंने आगे कहा,यह ध्यान रखना जरूरी है कि बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र इस कमजोर बाजार में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह रुझान बना रह सकता है। बाजार ने पहली तिमाही के नतीजों में बैंकिंग शेयरों के लिए अपेक्षित एनआईएम संकुचन को पहले ही कम करके आंका है। इसलिए, बैंकिंग शेयरों में गिरावट खरीदारी के अवसर प्रदान करेगी।

शुरुआती कारोबार में सेक्टोरल आधार पर ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी और एनर्जी हरे निशान में थे। आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया और इन्फ्रा सेक्टर में लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, पावर ग्रिड, सन फार्मा, टाइटन, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एसबीआई और टाटा स्टील टॉप गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल टॉप लूजर्स थे।

व्यापारिक तनाव बढ़ने पर निवेशकों की प्रतिक्रिया के कारण अधिकांश एशिया-प्रशांत बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ और मेक्सिको से आयात पर 1 अगस्त से 30 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...