back to top

ओलंपिक क्वालीफायर से पहले भारतीय हाकी टीम टेस्ट टूर्नामेंट के लिये तैयार

टोक्यो: ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता से पहले आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पुरूष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम ऊंची रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी से भयभीत नहीं होती और दुनिया की किसी भी टीम को हराने की कूव्वत रखती है। ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट शनिवार को यहां ओई हाकी स्टेडियम में शुरू होगा जिसमें भारतीय पुरूष और महिला, दोनों टीमें खेलेंगी। दोनों टीमें एफआईएच ओलंपिक क्वालीफार की तैयारियों में जुटी हैं जो इस साल के अंत में नंवबर में आयोजित होने हैं। एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर का विजेता 2020 टोक्यो ओलंपिक में अपना स्थान पक्का कर लेगा।

 

विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज पुरूष टीम ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता में शीर्ष रैंकिंग की टीम है और वह दुनिया की आठवें नंबर की न्यूजीलैंड, 12वीं रैंकिंग की मलेशिया और 16वीं रैंकिंग की जापान से भिड़ेगी। हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ी मौजूद नहीं होंगे जिन्हें आराम दिया गया है। इससे टीम अपने कप्तान और उप कप्तान मंदीप सिंह से प्रेरणा लेना चाहेगी। हरमनप्रीत ने कहा, हमारे पास मलेशिया, जापान और न्यूजीलैंड के खिलाफ युवा खिलाड़ियों को परखने का मौका है। ये अच्छी टीमें हैं और हम अपने मुख्य कोच के हिसाब से अच्छी तरह सामंजस्य बिठा रहे हैं। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए अच्छा टूर्नामेंट होगा, हम अच्छी तरह तैयार हैं और हर मैच को जीतने के इरादे से उतरेंगे। कप्तानी बड़ी जिम्मेदारी है और मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं।

 

विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर की महिला टीम को हालांकि आस्ट्रेलिया (दूसरी रैंकिंग), चीन (11वीं रैंकिंग) और जापान (14वीं रैंकिंग) से कड़ी चुनौती मिलेगी। इनमें आस्ट्रेलिया सबसे मजबूत होगी जिससे भारतीय टीम पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में 0-1 से मिली हार के बाद से नहीं खेली है। हालांकि रानी का मानना है कि एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर में खेलने से पहले बड़ी टीम से खेलने से उनकी टीम को बड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता में हमें अच्छी चुनौती मिलेगी लेकिन हमें अच्छा करने का भरोसा है। यह कठिन टूर्नामेंट होगा लेकिन हम जानते हैं कि हम दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं। भारतीय टीम पहले मैच में शनिवार को मेजबान जापान से भिड़ेगी। रानी ने कहा, हमने एक इकाई के रूप में अच्छी मेहनत की है और आगामी टूर्नामेंट हमें अच्छी टीमों से खेलने का मौका मुहैया कराएगा।

RELATED ARTICLES

जमैका को 13-0 से हराकर भारत Hockey 5 World Cup के क्वार्टर फाइनल में

मस्कट। मनिंदर सिंह के चार गोल की मदद से भारत ने जमैका को तीसरे और आखिरी पूल मैच में 13-0 से हराकर एफआईएच हॉकी...

ओलंपिक क्वालीफायर हमारे लिए करो या मरो का मुकाबला, हम चुनौती के लिए तैयार: सविता

रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता के अनुसार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत ने ओलंपिक क्वालीफायर से पहले भारत का मनोबल...

एफआईएच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत, एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत के बाद बढ़ा कद   

नयी दिल्ली. एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में खिताबी जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम रविवार को एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) की नवीनतम रैंकिंग में...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...