back to top

अमेरिका में बुजुर्गों के साथ धोखाधड़ी करने वाले भारतीय नागरिक को 90 महीने की सजा

न्यूयॉर्क। अमेरिका में बुजुर्गों समेत अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में एक भारतीय नागरिक को दोषी करार देते हुए उसे 90 महीने की सजा सुनाई गई है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। न्याय विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि लिग्नेश कुमार एच. पटेल (38) को वायर फ्रॉड और वित्तीय संस्थान धोखाधड़ी करने की साजिश रचने के मामले में दोषी पाया गया। पटेल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

न्यायाधीश ने उसे मुआवजे के तौर पर 20 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया। पटेल ने अमेरिका के पांच प्रांतों के बुजुर्ग लोगों सहित 11 लोगों को ठगी का शिकार बनाया। अमेरिकी अटॉर्नी स्टीवन डी. वेनहोफ्ट ने कहा, धोखाधड़ी के घोटाले अंतरराष्ट्रीय साजिशें हैं जिनमें अक्सर अमेरिका स्थित मनी म्यूल्स का इस्तेमाल पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका पैसा हड़पने के लिए किया जाता है।

मनी म्यूल वह व्यक्ति होता है जो किसी अन्य व्यक्ति की ओर से अवैध रूप से अर्जित धन का हस्तांतरण या स्थानांतरण करता है। वेनहोफ्ट ने कहा,अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय इन जालसाजों पर सख्ती से मुकदमा चलाता है, और जो भी बुजुर्ग पीड़ितों को निशाना बनाएगा उसे निश्चित रूप से न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, पटेल ने पांच राज्यों में कम से कम 11 बुजुर्ग पीड़ितों के घरों पर जाकर उनकी कुल 22,31,216.99 अमेरिकी डॉलर की संपत्ति धोखाधड़ी से अपने कब्जे में कर ली।

RELATED ARTICLES

सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा बन गए थे, उन्हें खोना बहुत बड़ा नुकसान है: फाफ डुप्लेसी

नयी दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और...

टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने...

महापौर से मिले नामित पार्षद, नगर विकास पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुधवार को नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी पहुंचे।...

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

भारतीय नववर्ष के साथ हुआ चैती महोत्सव का रंगारंग आगाज

चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस पर सजा 12 दिवसीय चैती महोत्सव डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजेगा तुलसी रंगमंच ऐशबाग श्री रामलीला मैदान में होगा श्री...

‘अहम कृष्ण: अस्मि’ बना विचारों का मंच

अहं कृष्ण: अस्मि में दिखे श्रीहरि के संघर्षशील मानव जीवन की कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं मस्त रंग लखनऊ की ओर से नाटक...

किताबों पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : सातवां दिन सम्मान और काव्य समारोहों के बीच विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला यूं तो...