back to top

इंडियन बैंक ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया

लखनऊ। इंडियन बैंक अंचल कार्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले सभी चार जिलों अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी एवं लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता ही सेवा के इस कार्यक्रम में कचरा मुक्त भारत का नारा दिया गया, जिसमें बैंक के सभी अधियाकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी दी और सफाई के इस मूलमंत्र को अपने जीवन के लक्ष्य में सम्मिलित किया।
जैसा कि संपूर्ण भारत में भारत सरकार द्वारा प्रातः 10 बजे 01 घंटा श्रमदान का आह्वाहन किया गया और इसी क्रम में इंडियन बैंक ने जगह जगह अपने कार्यालयों, अपनी शाखाओं के आस-पास सामूहिक रूप से एकत्रित होकर आम जनमानस एवं बैंक ग्राहकों के साथ मिलकर श्रमदान किया।

क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय से उपस्थित उप महाप्रबंधक श्री श्याम शंकर ने स्वच्छता ही सेवा एवं कचरा मुक्त भारत के नारे से कार्यक्रम को प्रारंभ किया।

अंचल प्रमुख लखनऊ श्री प्राणेश कुमार ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिसंकल्पना के साथ सभी लोगों को इस अभियान से जुड़ने और देशहित में व्यक्तिगत भागीदारी देने के लिए प्रेरित किया।

हजरतगंज कार्यालय परिसर की सफाई किए जाने के उपरान्त एस पी एम सिविल हॉस्पिटल में डॉ.राजेश श्रीवास्तव, सी.एम.एस. एवं डॉ. एस. आर. सिंह, एम. एस. के साथ मिलकर सिविल हॉस्पिटल परिसर की सफाई की गई।
इस अवसर पर क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय, अंचल कार्यालय, हजरतगंज मुख्य शाखा, विभिन्न वर्टिकल्स कार्यालय एवं कई शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारीगण स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...