back to top

इंडियन बैंक ने उपकर संग्रहण के लिए बनाए गए पोर्टल का किया उद्घाटन

लखनऊ। इंडियन बैंक ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए वसूले जाने वाले उपकर संग्रहण के लिए बनाए गए पोर्टल का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री अनिल राजभर (श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश) द्वारा विधान भवन, लखनऊ में किया गया. इस कार्यक्रम में मुन्ना लाल कौरी (राज्यमंत्री), रघुराज सिंह (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माणकर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति ), अनिल कुमार (III) प्रमुख सचिव (श्रम एवं रोजगार), निशाअनंत (सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माणकर्मकार कल्याण), मार्कंडेय शाही (श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश) उपस्थित थे.

इंडियन बैंक कीओर से इस कार्यक्रम में पंकज त्रिपाठी (क्षेत्र महाप्रबंधक) तथा प्राणेश कुमार, अंचल प्रबंधक (लखनऊ) उपस्थित थे. पंकज त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि यह पोर्टल हमारे बैंक द्वारा प्रदेश को डिजिटल बनाने में सहयोग के साथ-साथ प्रदेश के श्रमिकों के “श्रम को सम्मान” है| उन्होंने कहा किप्रदेश को डिजिटल बनाने की दिशा में यह पोर्टल इंडियन बैंक का एक और महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध होगा। इस पोर्टल से श्रमिकों के कल्याण हेतु वसूले जाने वाले उपकर का डिजिटल संग्रहण संभव हो पाएगा जिससे इस संबंध में डेटा का अपडेटेड रख-रखाव किया जाना आसान हो जाएगा.

त्रिपाठी ने बताया कि अब उपकर जमा करने वाली संस्थाएं डेबिट या क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, वॉलेट आदि के द्वारा पोर्टल के माध्यम से उपकर को डिजिटली जमा कर पाएंगी | उन्होंने सूचना दी कि इंडियन बैंक ने यह पोर्टल श्रम कमीशन कार्यालय की सहायता से बनाया गया है. कार्यक्रम के उपरांत प्राणेश कुमार, अंचल प्रमुख (लखनऊ) ने बताया कि सरकार श्रमिकों के कल्याण कार्य में खर्च करने के लिए निर्माण कार्य से जुड़ी संस्थाओं/कंपनियों से 1% का उपकार वसूल करती है.

ये श्रमिक अपना पसीना बहा कर और कई बार अपने जीवन को जोखिम में डालकर हमारा जीवन आसान और सुन्दर बनाते हैं. अत: हमारा भी कर्तव्य है कि हम उनके कल्याण के लिए सोचें. उन्होंने कहा कि इस पोर्टल से मजदूरों के कल्याणकारी योजनाओं (बीमा,स्वास्थ्य, सुरक्षा,शिक्षा,आपदा राहत आदि) में खर्च किए जाने के लिए वसूले जाने वाले उपकार के संग्रहण में अधिक पारदर्शिता आएगी और इस क्षेत्र में व्यापकता लाना संभव हो पाएगा.

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...