back to top

इण्डियन बैंक ने ऋण संवर्धन कार्यक्रम में ग्राहकों को रु. 105 करोड़ ऋण की संस्वीकृति और रु. 75 करोड़ का ऋण संवितरण किया गया

इण्डियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस. एल. जैन ने आज इंडियन बैंक के हजरतगंज परिसर में आयोजित ‘ऋण संवर्धन कार्यक्रम’ में ग्राहकोंको रु105 करोड़ ऋण की संस्वीकृति और रु 75 करोड़ का ऋण संवितरण कियो इस ‘ऋण संवर्धन कार्यक्रम’ से प्रदेश के 250 ग्राहकों को ऋण सुविधा प्राप्त हुई है।

जैन ने ऋण संवर्धन कार्यक्रम’ के बाद आयोजित प्रेस-वार्ता में मीडिया के संवाददाताओं से भी बात की एवं उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने हजरतगंज परिसर के कार्यक्रम स्थल में ही लगाए गए एसएचजी स्टॉल में गए तथा स्टॉल में उपस्थित ग्राहकों से बातचीत की इस कार्यक्रम में विकास कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (रिटेल एसेट, कॉपोर्रेट कार्यालय), श्री पंकज त्रिपाठी, क्षेत्र महाप्रबंधक (लखनऊ) उपस्थित थे।

जैन दिनांक 18.11.2023 से 22.11.2023 तक चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के आधिकारिक दौरे पर प्रदेश आए हुए हैं जिसमें वे प्रदेश के विभिन्न शहरों (वाराणसी, अयोध्या, श्रावस्ती, बहराइच एवं सीतापुर) में इसी प्रकार के ऋण संवर्धन कार्यक्रम, प्रेस वार्ता, ग्राहक बैठक, ऋण मेला आदि में भाग लेगें। उन्होंने कहा कि हमारी योजना सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के व्यापारियों को आसान ऋण प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ऋण संवर्धन कार्यक्रमका आयोजन करके इन तीन दिनों में कुल 300 सौ करोड़ रुपये ऋण के संवितरण करने की है।

इस कार्यक्रम से लगभग प्रदेश के 1500 ग्राहक लाभान्वित होंगे। इस कार्यक्रम में एस. एल. जैन द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमायोजनाके लाभार्थी को रु 2 लाख का चेक भी प्रदान किया गया। लखनऊ में आयोजित इस ऋण संवर्धन कार्यक्रम में अंचल प्रबंधक श्री प्राणेश कुमार (लखनऊ) सहित प्रदेश के विभिन्न अंचलों के अंचल प्रबंधक श्री विवेक (कानपुर), श्री संतोष महाराणा (झांसी), श्री हेमंत मिश्रा (गोंडा), श्री मिथिलेश कुमार (लखीमपुर खीरी) एवं श्री घनश्याम कुमार (हमीरपुर) ने भाग लिया।

इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी के प्रदेश दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में बैंक की भूमिका एवं अधिकाधिक भागीदारी के साथ ग्राहकों से सीधी बातचीत के द्वारा व्यवसाय संवर्धन कराना और डिजिटल बैंकिंग को ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए जागरूकता लाना है। एस. एल. जैन ने कहा कि प्रदेश के विकास में हम अपने बैंक की भूमिका को और भी सशक्त करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि वास्तव में उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश का पहला राज्य बनाने के अभियान में अपना योगदान देकर हम स्वयं को गौरवान्वित करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इंडियन बैंक द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न ऋण उत्पादों और सेवाओं जैसे गृह निर्माण ऋण, वाहन ऋण, इंड जीएसटी, जमा/ बीमा के बदले ओडी ऋण, पीएपीएल, शिशु मुद्रा, ग्रामीण केसीसी आदि को भी अब डीबीयूके माध्यम से डिजिटली प्रदान किए जाने पर विशेष बलदिया जा रहा है ताकि डिजिटल बैंकिंग को तेजी से बढाया जा सके।

एस. एल. जैन ने कहा कि हमने अपना ध्यान राज्य के है ताकि उनकी आवश्यकताओं, चुनौतियों और समस्याओं को समझ सकें तथा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुसार विशेषीकृत उत्पाद डिजाइन कर सकें। निवेशकों पर केन्द्रित किया हम उत्तर प्रदेश में इण्डियन बैंक अपनी 1081 शाखाओं सहित कुल 4684 बैंकिंग आउटलेट के विशाल नेटवर्क के माध्यम सेअपने 3.50 करोड़ ग्राहकों को आधुनिकतम बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध करवा रही है।

RELATED ARTICLES

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के दो सप्ताह बाद सोमवार को बिहार...

गोमती तट पर चला स्वच्छता अभियान, 20 कुंतल कचरा निकाला

लखनऊ। राम नवमी के बाद गोमती नदी के घाटों पर पूजा सामग्री एवं देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन से उत्पन्न कचरे को हटाने के...

गन्ना विभाग और यूपीएसआरएलएम के बीच हुआ एमओयू

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और कृषि आधारित गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के दो सप्ताह बाद सोमवार को बिहार...