back to top

पाकिस्तान के सभी आतंकी कृत्यों का करारा जवाब देगा भारत : नरवणे

नई दिल्ली। पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा है कि जब तक पाकिस्तान राज्य प्रायोजित आतंकवाद की अपनी नीति नहीं छोड़ता और कश्मीर में लोगों को उकसाना बंद नहीं करता, भारत सीमा पार से किसी दुस्साहस का उचित और सटीक जवाब देना जारी रखेगा।

थल सेना प्रमुख ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान अब भी भारत में आतंकवादियों को भेजने के अपने अदूरदर्शी और तुच्छ एजेंडे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह शांति और स्थिरता के लिए वैश्विक खतरा है। भारतीय थल सेना में 13 लाख जवान हैं। हंदवाड़ा मुठभेड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को राष्ट्रीय राइफल की 21 वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा और चार अन्य सुरक्षाकर्मियों पर गर्व है जिन्होंने शनिवार की रात उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा के एक गांव में आम नागरिकों को आतंकवादियों से बचाते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान दे दिया।

जनरल नरवणे ने कहा, मैं जोर देना चाहूंगा कि भारतीय सेना संघर्ष विराम का उल्लंघन और आतंकवाद का समर्थन करने वाले सभी कृत्यों का करारा जवाब देगी। क्षेत्र में शांति बहाल करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान जब तक राज्य द्वारा प्रायोजित आतंकवाद की अपनी नीति नहीं छोड़ता, हम उचित और सटीक जवाब देना जारी रखेंगे। पुलवामा हमले के बाद भारत ने आतंकवाद विरोधी अपनी नीति में बदलाव लाते हुए पाकिस्तान के अंदर जैश-ए-मुहम्मद के ठिकानों पर बमबारी की।

जनरल नरवणे ने कहा कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ के हालिया प्रयासों से स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान की दिलचस्पी महामारी कोविड-19 से मुकाबला करने में नहीं है तथा वह अब भी आतंकवादियों को भारत में धकेलने के अपने अदूरदर्शी और तुच्छ एजेंडे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि भीतरी क्षेत्र में भी पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मासूम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं ताकि उन्हें अपने आजादी विमर्श का अनुसरण करने के लिए उकसाया जा सके।

उन्होंने कहा पाकिस्तान कश्मीरियों का दोस्त होने का दावा करता है ,मैं जानना चाहता हूं कि वह कैसा दोस्त है जो हत्याएं करता है और आतंकवाद फैलाता है। पिछले साल अगस्त में भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने की कई घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब भी न सिर्फ भारत के अंदर बल्कि अफगानिस्तान में भी आतंकवाद और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए छद्म रूप से काम कर रहा है। थल सेना प्रमुख ने कहा कि अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ अचानक हिंसा में वृद्घि से मादक पदार्थों की तस्करी और धनशोधन नेटवर्क के संकेत मिलते हैं जो संघर्ष को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों की सूची से कट्टर आतंकवादियों के नामों को हटाए जाने का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि पाकिस्तान अब भी राज्य की नीति के एक औजार के रूप में आतंकवाद का इस्तेमाल करने में विश्वास करता है। जनरल नरवणे ने कहा, “अपनी सरकार और सेना द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को कम प्राथमिकता देना (कोरोना वायरस के) मामलों में तेजी से वृद्घि और पाकिस्तान में चिकित्सा उपकरणों की भारी कमी से स्पष्ट है।” थल सेना प्रमुख ने कहा कि भारत द्वारा पहल किए जाने के बाद आयोजित दक्षेस वीडियो सम्मेलन के दौरान भी पाकिस्तान की संकीर्णता पूरी तरह से प्रदर्शित हुई थी और उसने उस मंच का उपयोग अपने नागरिकों को महामारी से सुरक्षित रखने के तरीके खोजने के बजाय कश्मीर में मानवाधिकार के काल्पनिक उल्लंघन की शिकायत करने के लिए की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं से स्पष्ट होता है कि वह देश वैश्विक खतरा है और अपने ही नागरिकों को राहत मुहैया कराने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है। थलसेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर की स्थिति के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने का प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दुनिया महामारी कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए एकजुट है वहीं पाकिस्तान भारी गोलाबारी कर रहा है और मासूम कश्मीरी लोगों की जान ले रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकृष्ट किया जा सके।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...