back to top

भारत बनाम वेस्टइंडीज: इशांत के पांच विकेट से भारत ने बनाया दबदबा

नार्थसाउंड: सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के पांच विकेट और वेस्टइंडीज की लचर बल्लेबाजी से भारत ने यहां दूसरे दिन पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में दबदबा बना लिया। वेस्टइंडीज ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में अंतिम सत्र में पांच विकेट गंवाए जिससे शुक्रवार को स्टंप तक उसका स्कोर आठ विकेट पर 189 रन हो गया और वह भारत से अब भी 108 रन से पीछे है। इशांत ने अंतिम तीन ओवर में तीन विकेट चटकाए। उन्होंने टेस्ट में नौंवी बार पांच विकेट हासिल करने का कारनामा किया। इशांत ने 13 ओवर में दो मेडन से 45 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इससे भारत तीसरे दिन मजबूत स्थिति में होगा। भारत को रोस्टन चेज (48), जान कैम्पबेल (23), डेरेन ब्रावो (18), शाई होप (24) और शिमरोन हेटमायर (35) से मदद मिली जिन्होंने अच्छी शुरूआत के बावजूद अपने विकेट आसानी से गंवा दिए। भारत ने अजिंक्य रहाणे (81) के बाद रविंद्र जडेजा (58) के अर्धशतक से शीर्ष क्रम लड़खड़ाने के बावजूद अपनी पहली पारी में दमदार स्कोर बनाया। जडेजा ने अपनी पारी में 112 गेंदे खेली तथा छह चौके और एक छक्का लगाया। अपनी पारी के दौरान इशांत (19) के साथ आठवें विकेट के लिए 60 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

 

हालात बल्लेबाजी के लिए मुफीद थे लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। इशांत ने बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी, दोनों से ही मेजबान टीम के लिए मुश्किल पैदा की। सुबह के सत्र में क्रीज पर टिककर उन्होंने पहले मेजबानों को हताश किया और फिर अपने शानदार गेंदबाजी स्पैल से विपक्षी टीम को मुश्किल में डाला। उन्होंने अपनी ही गेंदबाजी में शानदार कैच से दो विकेट हासिल किए। चाय तक वेस्टइंडीज की टीम 82 रन तक तीन विकेट गंवाकर जूझ रही थी। वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी ने जसप्रीत बुमराह और इशांत को कुशलता से खेला लेकिन शमी ने आते ही भारत को पहली सफलता दिलाई। विराट कोहली ने आठवें ओवर में पहले बदलाव के रूप में शमी को गेंद थमाई जिनकी आफ स्टंप से बाहर जाती फुल लेंथ गेंद को जान कैंपबेल (23) ने अपने विकेटों पर खेल दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाया क्योंकि शुरू से केवल कैंपबेल ने स्कोर बोर्ड चलायमान रखा था। उनके साथी सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट (14) ने एक घंटे से भी अधिक समय तक क्रीज पर जमे रहे लेकिन लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे।

 

इशांत ने अपनी ही गेंद पर उनके स्ट्रेट ड्राइव को खूबसूरती में कैच में तब्दील करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई। जडेजा ने 17वें ओवर में गेंद संभाली और आते ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे समर्थ ब्रूक्स (11) को लंबी पारी नहीं खेलने दी। उनकी आर्म बॉल को ब्रूक्स समझ नहीं पाए जो उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के पांव से लगकर पहली स्लिप में रहाणे के पास चली गई। स्कोर तीन विकेट पर 50 रन हो गया। ब्रावो और चेज ने यहां से अच्छी जिम्मेदारी संभाली। ब्रावो ने इस बीच जडेजा पर लांग आन क्षेत्र में खूबसूरत छक्का भी लगाया। लेकिन ब्रावो जल्द ही जसप्रीत बुमराह का शिकार बने और इशांत ने चेज को भी पवेलियन भेज दिया। बुमराह ने ब्रावो (18) को पगबाधा आउट करके अपना 50वां विकेट लिया। इस तरह वह सबसे कम मैचों में 50 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। यह उनका 11वां टेस्ट मैच है। अंतिम सत्र में इशांत ने शाई होप, हेटमायर और केमार रोच के विकेट झटके।

 

इससे पहले भारत ने सुबह छह विकेट पर 203 रन से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे ओवर में ही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (24) का विकेट गंवा दिया जो अपने कल के स्कोर में केवल चार रन जोड़ पाए। केमार रोच की गुडलेंथ गेंद पंत के बल्ले का किनारा लेकर दूसरी स्लिप में खड़े जैसन होल्डर के पास चली गई। भारत का स्कोर सात विकेट पर 207 रन हो गया तथा जिस तरह से रोच और गैब्रियल हावी होकर गेंदबाजी कर रहे थे उससे लग रहा था कि उन्हें पुछल्ले बल्लेबाजों को समेटने में देर नहीं लगेगी लेकिन जडेजा और इशांत ने गजब का जज्बा दिखाया और कैरेबियाई गेंदबाजों को परेशान कर दिया। होल्डर ने गेंदबाजी में भी बदलाव किए लेकिन जडेजा और इशांत के मजबूत इरादों के सामने उनकी हर रणनीति नाकाम रही। इन दोनों ने अपने रक्षात्मक कौशल का अच्छा नमूना पेश किया था उठती गेंदों को बड़ी कुशलता से खेलकर वेस्टइंडीज की शार्ट पिच गेंदें करने की रणनीति भी नहीं चलने दी। शैनोन गैब्रियल ने आखिर में यार्कर पर इशांत का मिडिल स्टंप र्थाकर यह साझेदारी तोड़ी। उन्होंने 62 गेंदें खेली और एक चौका लगाया।

 

शमी (शून्य) हालांकि थोड़ी देर भी नहीं टिक पाए और रोस्टन चेज की गेंद पर वापस कैच दे बैठे लेकिन बुमराह (नाबाद चार) ने जडेजा को अर्धशतक पूरा करने का मौका दिया। जडेजा ने चेज की गेंद पर स्वीपर कवर पर चौका लगाकर 11वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया और अगली गेंद पर मिडविकेट पर छक्का लगाया। होल्डर की शार्ट पिच गेंद को पुल करने के प्रयास में वह हवा में लहरा गए और इस तरह से भारतीय पारी का अंत हुआ। वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 66 रन देकर चार विकेट लिए। गैब्रियल ने 71 रन देकर तीन, रोस्टन चेज ने 58 रन देकर दो और होल्डर ने 36 रन देकर एक विकेट लिया।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...