back to top

भारत ने महिला हॉकी 5 एशिया कप जीतकर विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

सालालाह (ओमान)। मारियाना कुजूर और ज्योति के दो-दो गोल की मदद से भारत ने सोमवार को यहां थाईलैंड को 7-2 से करारी शिकस्त देकर पहला महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर जीता और अगले साल होने वाले विश्वकप में अपनी जगह पक्की की।

भारत के लिए मारियाना कुजूर (दूसरा, 8वां मिनट) और ज्योति (10वां, 27वां मिनट) ने दो-दो गोल किए, जबकि मोनिका टोप्पो (7वां), कप्तान नवजोत कौर (23वां) और महिमा चौधरी (29वां) ने एक-एक गोल दागा। थाईलैंड के लिए कुंजिरा इनपा (5वें) और सानपौंग कोर्नकानोक (5वें) ने गोल किए। भारत में इस तरह से अगले साल 24 से 27 जनवरी के बीच मस्कट में होने वाले हॉकी 5 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। भारतीय टीम ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया और दूसरे मिनट में ही कुजूर ने गोल करके उसे बढ़त दिला दी।

थाईलैंड ने हालांकि दनादन दो गोल दागकर अच्छी वापसी की लेकिन उसकी खुशी क्षणिक रही और भारतीय टीम ने इसके बाद दबाव बनाकर उसे बैकफुट पर ही रखा। इससे पहले कप्तान नवजोत कौर की हैट्रिक की बदौलत भारत ने मलेशिया को 9-5 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। नवजोत (सातवें, 10वें और 17वें मिनट) ने हैट्रिक लगायी जबकि मारियाना कुजुर (नौवें, 12वें मिनट) और ज्योति (21वें और 26वें मिनट) ने दो दो गोल दागे।

वहीं भारत की ओर से मोनिक्का दिपी टोप्पो (22वें मिनट) और महिमा चौधरी (14वें मिनट) ने एक एक गोल किये। मलेशिया के लिए जैती मोहम्मद (चौथे और पांचवें मिनट), डियान नजेरी (10वें और 20वें मिनट) और अजीज जाफिराह (16वें मिनट) में गोल किये। हॉकी इंडिया ने टीम की प्रत्येक खिलाड़ी के लिए दो-दो लाख रुपए जबकि सहयोगी स्टाफ के लिए एक-एक लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...