back to top

वित्तीय राहत उपायों की एक और कड़ी की घोषणा कर सकता है भारत : फिच

नई दिल्ली। इस बात की काफी संभावनाएं हैं कि भारत राजकोषीय प्रोत्साहन पैकेज की एक और कड़ी की घोषणा कर सकता है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने सोमवार को यह अनुमान जाहिर किया। फिच ने पिछले हफ्ते भारत की संप्रभु रेटिंग के दृष्टिकोण को स्थिर से नकारात्मक कर दिया था। उसने कहा कि रेटिंग के बारे में निर्णय लेते हुए अतिरिक्त राजकोषीय प्रोत्साहन के कारक को भी शामिल किया है।

फिच के निदेशक सॉवरेन रेटिंग थॉमस रूकमेकर ने कहा कि कोविड-19 अभी भी भारत में है और इस बात की ैबहुत संभावनौ है कि सरकार को अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए वित्तीय उपायों पर थोड़ा अधिक खर्च करना होगा। उन्होंने कहा, हमारे पूर्वानुमान में हमने बड़े प्रोत्साहन पैकेज को शामिल किया है, न कि अभी तक के घोषित राजकोषीय उपायों भर को, जो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का महज एक प्रतिशत है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीडीपी के 10 प्रतिशत के बराबर के उपायों की घोषणा की थी, इनमें से नौ प्रतिशत घोषणाएं प्रकृति में गैर-राजकोषीय थीं। बॉन्ड जारी करने को लेकर भी घोषणा की गई थी और वह जीडीपी के दो प्रतिशत के बराबर होना था। रूकमेकर ने फिच रेटिंग्स के एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, ैयह एक संकेत दे सकता है कि अतिरिक्त एक प्रतिशत (जीडीपी के एक प्रतिशत) के उपाय आने वाले महीनों में उनके लिए घोषित हो सकता है, जिन्हें जरूरत है।

पिछले महीने घोषित 21 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक राहत पैकेज में सरकारी उपाय और आरबीआई के उपाय भी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने बाजार से कर्ज जुटाने की सीमा को भी 2020-21 के 7.8 लाख करोड़ रुपए के बजट अनुमान से 12 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ा दिया है। फिच ने चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में पांच फीसदी की गिरावट आने का अनुमान लगाया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...