back to top

पूर्वी हिन्द महासागर में बहुपक्षीय नौसैन्य अभ्यास में शामिल हुआ भारत

नई दिल्ली। भारत और क्वाड के तीन अन्य सदस्य देश पूर्वी हिन्द महासागर में सोमवार को फ्रांस के साथ तीन दिवसीय एक बड़े नौसैन्य अभ्यास में शामिल हो गए जिससे क्षेत्र में इन देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग का पता चलता है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय पोत सतपुड़ा और किल्तान लंबी दूरी तक नजर रखनेवाले समुद्री गश्त विमान पी-8 आई के साथ बहुपक्षीय अभ्यास ला पेराउसे में भागीदारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना का विमान और पोत फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका की नौसेनाओं के विमान और पोतों के साथ अभ्यास करेंगे। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मढवाल ने कहा कि अभ्यास में जमीनी युद्ध, हवाई युद्ध और हवाई रक्षा अभ्यासों सहित जटिल एवं आधुनिक नौसैन्य अभ्यास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, भारतीय नौसेना की भागीदारी से मित्र नौसेनाओं के साथ समुद्री स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मुक्त एवं समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र तथा नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति कटिबद्घता के साझा मूल्यों का पता चलता है। अभ्यास में मेजबान फ्रांस के अतिरिक्त चतुष्कोणीय संगठन क्वाड के चारों सदस्य देश शामिल हैं।

भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस की नौसेनाओं के साथ अपने सहयोग को विस्तारित किया है। गत 28 और 29 मार्च को भारत और अमेरिका की नौसेनाओं ने पूर्वी हिन्द महासागर क्षेत्र में दो दिवसीय अभ्यास किया था। भारत, अमेरिका, जापान तथा ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर क्वाड संगठन बनाया है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...