back to top

भारत ने ईरान के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा-गैर जरुरी यात्रा से बचें नागरिक

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत ने बुधवार को अपने नागरिकों को ईरान की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी। विदेश मंत्रालय ने एक परामर्श जारी कर ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से सतर्क और तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने का आग्रह किया। यह परामर्श हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह तथा आतंकवादी संगठन के अन्य कमांडर की हत्या के जवाब में ईरान द्वारा इजराइल में लगभग 200 मिसाइलें दागे जाने के एक दिन बाद जारी किया गया है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को इन मिसाइल हमलों की कीमत चुकानी पड़ेगी। विदेश मंत्रालय ने कहा, हम क्षेत्र में सुरक्षा हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारतीय नागरिकों को ईरान के लिए सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है। वर्तमान में ईरान में रह रहे लोगों से सतर्क रहने और तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने का अनुरोध किया जाता है। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को इजराइल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी किया।

इसमें कहा गया, क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है। यह भी कहा गया, सावधानी बरतें, देश के भीतर अनावश्यक यात्रा करने से बचें और सुरक्षित ठिकानों के करीब रहें। दूतावास ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इजराइल के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...