back to top

भारत सौभाग्यशाली है कि उसके पास एसआईआई जैसा वैश्विक टीकों का बड़ा निर्माता है : विश्व बैंक

वाशिंगटन। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा कि भारत सौभाग्यशाली है कि उसके पास सीरम इंस्टीट्यूट जैसा वैश्विक टीकों का एक बड़ा निर्माता है और कहा कि वह घरेलू टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाने के देश के प्रयासों से प्रोत्साहित होते हैं। मालपास ने ए टिप्पणियां अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की आगामी बैठक से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान सोमवार को की।

उन्होंने कहा, मेरा सीरम इंस्टीट्यूट के साथ काफी संपर्क रहा है। भारत का सौभाग्य है कि देश में वैश्विक टीकों का एक बड़ा निर्माता है। एक प्रश्न के जवाब में, मालपास ने कहा कि उन्होंने स्थानीय निर्माण के लिए राष्ट्रीय जरूरतों और विश्व भर में अन्य देशों को पहुंचाई जाने वाली सहायता के लिहाज से अधिक पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है।

मालपास ने कहा, यह साफ नहीं है कि अमेरिका या यूरोप में, या दक्षिण अफ्रीका में, या भारत में स्थानीय मांगों की आपूर्ति के लिए स्थानीय उत्पादन की क्या जरूरतें हैं। मैं भारत द्वारा उनके घरेलू टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाने से प्रोत्साहित हूं और हम इस पर उनके साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, क्योंकि क्षमता संबंधी अवरोध बहुत ज्यादा हैं, इसलिए हम जो टीकाकरण अभियान चला रहे हैं उसके स्तर को बढ़ाने के लिए बहुत लोगों की जरूरत पड़ती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया भारत ने शुक्रवार तक कुल 7,06,18,026 कोविड रोधी टीके की खुराकें दी हैं। मालपास ने कहा कि यह महत्त्वपूर्ण एवं आवश्यक है कि विकासशील देशों को टीकों की जल्द आपूर्ति हो क्योंकि टीकाकरण में, असल में, बहुत ज्यादा समय लगता है।

RELATED ARTICLES

हिंदी ज़ी5 ने ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ किया

हिंदी ज़ी5 ने आज अपनी आने वाली फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो दर्शकों को पर्दे पर बड़ी उम्र...

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

हिंदी ज़ी5 ने ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ किया

हिंदी ज़ी5 ने आज अपनी आने वाली फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो दर्शकों को पर्दे पर बड़ी उम्र...

बादशाह का शेल्टर6 ने किया 5.46 करोड़ का कारोबार

लखनऊ। भारतीय रैपर बादशाह का प्रीमियम ब्रांड शेल्टर6 लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया। नवंबर 2025 में शुरू हुई इस कंपनी ने महज...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...