back to top

कोरोना महामारी से निपटने की वैश्विक कोशिशों में भारत अग्रिम पंक्ति में है : राष्ट्रपति कोविंद

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुरुवार को कहा कि सामूहिक स्वास्थ्य एवं आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 से निपटने को लेकर निर्णायक और समन्वित वैश्विक कोशिशों में भारत अग्रिम पंक्ति में रहा है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की टीका मैत्री पहल औषधि की दुनिया में फिर से उसे प्रतिष्ठित स्थान दिला रही है। इस पहल के तहत भारत में निर्मित कोविड-19 के टीके कई देशों में भेजे गए हैं।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ने अल सल्वाडोर गणराज्य, पनामा, ट्यूनीशिया और ब्रिटेन तथा अर्जेंटीना गणराज्य के राजदूताउच्चायुक्त के परिचय पत्र एक डिजिटल समारोह में स्वीकार किए। कोविंद ने इन दूतों की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत के इन सभी पांचों देशों से मधुर संबंध हैं, जिसकी जड़े शांति एवं समृद्घि के साझा दृष्टिकोण में समाहित हैं।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने 2021-22 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने को लेकर भी उनकी सरकारों का शुक्रिया अदा किया। बयान में कहा गया है, राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारत हमारे सामूहिक स्वास्थ्य एवं आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 से निपटने को लेकर निर्णायक और समन्वित वैश्विक कोशिशों में अग्रिम पंक्ति में रहा है। बयान में कहा गया है कि अपनी टिप्पणी में दूतों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कोविड-19 के टीके मुहैया करने की कोशिशें करने को लेकर भारत की सराहना की।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...