back to top

भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, दूसरों पर प्रभाव डालने में सक्षम: राजनाथ

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत ने दिखाया है कि वह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अब दूसरे देशों के विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालने की स्थिति में पहुंच गया है। सिंह ने कहा, सरकार विकास इंजन के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। लेकिन आप जानते हैं कि सरकार यह काम अकेले नहीं कर सकती। इसके लिए हमें इस देश के आर्थिक विशेषज्ञों और विचारकों के समर्थन की भी आवश्यकता है। सिंह ने कहा कि उद्योग जगत के नेतृत्वकर्ताओं की भारतीय विकास गाथा का अगला अध्याय लिखने में सरकार की मदद करने की विशेष जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, अगर भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का विकास इंजन है तो आप सभी आर्थिक विशेषज्ञ और विचारक उस विकास इंजन की मोटर हैं। इसलिए, आप सभी पर विशेष जिम्मेदारी है कि इंजन से लेकर अंतिम कोच तक सभी की जरूरतों को एकीकृत करके भारत की विकास गाथा का अगला अध्याय लिखने में सरकार की मदद करें।

उन्होंने कहा, भारत ने दिखाया है कि विकास और न्याय के बीच कोई असंगत करार नहीं है। इसका मतलब है कि सभी नागरिकों को उचित अवसर प्रदान करना और विकास दर में तेजी लाना और दोनों को एक साथ हासिल किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...