back to top

भारत ने नेपाल को आक्सीजन संयंत्र दान किया

काठमांडू। भारत ने कोविड-19 महामारी से निपटने में नेपाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत हिमालयी देश को बृहस्पतिवार को एक चिकित्सकीय आॅक्सीजन संयंत्र दान किया। भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में नेपाल के स्वास्थ्य राज्य मंत्री उमेश श्रेष्ठ को कोरोना वायरस से निपटने में नेपाल के साथ भारत की मजबूत साझेदारी के तहत 960 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) उत्पादन वाला चिकित्सकीय आॅक्सीजन संयंत्र सौंपा।

यह संयंत्र बी पी कोइराला इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ साइंसेज (बीपीकेआईएचएस) में स्थापित किया गया है और इसे प्रति व्यक्ति 5 एलपीएम प्रदान करने के लिए डिजइन किया गया है, जिसकी कुल क्षमता 960 एलपीएम की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित डीईबीईएल चिकित्सीय आॅक्सीजन संयंत्र में एक साथ 200 मरीजों को आक्सीजन आपूर्ति करने की क्षमता है। बयान के अनुसार, क्वात्रा ने भारत और नेपाल के बीच गहरी और बहुआयामी साझेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह उपहार कोविड-19 महामारी से निपटने में नेपाल के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, भारत सरकार नेपाल और उसके लोगों के साथ महामारी से लड़ने और हमारे गहरे द्विपक्षीय संबंधों के अनुसार यथासंभव आवश्यक सहायता प्रदान करना जारी रखेगी।

श्रेष्ठ ने कहा कि आक्सीजन संयंत्र का दान एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य ढांचा है जो कोविड-19 महामारी से निपटने में नेपाल के प्रयासों को सुदृढ़ करेगा।
उन्होंने कहा कि धरान में बीपीकेआईएचएस के निर्माण में दो दशक पहले भारत सरकार द्वारा दी गई सहायता एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर थी और यह आक्सीजन संयंत्र एक और मील का पत्थर है जो नेपाल के लोगों, विशेष रूप से प्रांत एक और दो के लोगों की सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए आक्सीजन की एक महत्वपूर्ण भूमिका है, जैसा कि भारत और नेपाल दोनों में महामारी की दूसरी लहर के दौरान अनुभव किया गया है। संयंत्र के जरिये अस्पतालों के पास अत्यधिक किफायती तरीके से मौके पर ही चिकित्सकीय आॅक्सीजन उत्पादन करने का विकल्प है।

RELATED ARTICLES

केरल की नर्स निमिषा प्रिया की यमन में फांसी टली,हत्या के मामले में दी जानी थी फांसी

निमिषा प्रिया को 2017 में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 2020 में यमन की अदालत ने उन्हें मौत की सजा...

केंद्र सरकार ने हटाई पाबंदी, छह देशों को प्याज निर्यात की दी अनुमति

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि उसने निर्यात पर प्रतिबंध के बावजूद छह देशों को 99,150 टन प्याज भेजने की अनुमति...

सरकार ने शीरा पर लगाया 50 प्रतिशत निर्यात शुल्क, इस दिन से होगा प्रभावी

नयी दिल्ली। सरकार ने गन्ने के रस से बने शीरा के निर्यात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। यह इथेनॉल उत्पादन का प्रमुख...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...