back to top

भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, दो मैचों की सीरीज पर किया कब्जा

नयी दिल्ली। भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज को दूसरे और अंतिम टेस्ट में सात विकेट से पराजित कर दो मैचों की श्रृंखला 2–0 से जीत ली। मंगलवार को खेले गए मुकाबले के पांचवें दिन टीम इंडिया ने जीत के लिए मिले 121 रन के लक्ष्य को केवल तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

भारत ने एक विकेट पर 63 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और महज 58 रन और जोड़ते हुए मुकाबला समाप्त कर दिया। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 129) और यशस्वी जायसवाल (175) के शानदार शतकों ने टीम इंडिया की पहली पारी को मजबूत आधार दिया था। भारत ने पांच विकेट पर 518 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी।

जवाब में वेस्टइंडीज पहली पारी में केवल 248 रन पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन झेलना पड़ा। हालांकि दूसरी पारी में जॉन कैम्पबेल (115) और शाई होप (103) की शतकीय पारियों ने कुछ देर तक संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन पूरी टीम 390 रन ही बना सकी।

पहला टेस्ट अहमदाबाद में भारत ने पारी और 140 रन से जीता था। इस तरह टीम इंडिया ने न सिर्फ दोनों मुकाबले अपने नाम किए, बल्कि घरेलू सत्र की शानदार शुरुआत भी की।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...