back to top

भारत ने दक्षेस वीडियो-कांफ्रेंस के दौरान कश्मीर मुद्दा उठाने पर की पाक की निंदा

नई दिल्ली। भारत ने इस सप्ताह की शुरूआत में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) की एक वीडियो कांफ्रेंस के दौरान कश्मीर मुद्दा उठाने के लिए गुरुवार को पाकिस्तान की निंदा की। भारत ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं बल्कि मानवीय मंच था और पाकिस्तान ने इसका दुरुपयोग किया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तावित आपात दक्षेस कोष की शुरूआत हो गई है और भारत को मदद के लिए सदस्य देशों से अनुरोध प्राप्त हुए है। कुमार ने वीडियो-कांफ्रेंस के दौरान पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाए जाने पर कहा, इतने बड़े पैमाने पर आई आपदा में सीमाओं का बंधन नहीं है, इसी भावना से प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस पर दक्षेस वीडियो कांफ्रेंस का आह्वान किया था। यह मंच राजनीतिक नहीं बल्कि मानवीय था। उन्होंने इसका दुरुपयोग किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सप्ताहांत में इटली से भारतीयों के अगले समूह को निकालने की योजना है। विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव दम्मू रवि ने कहा, हमने ईरान से 590 लोगों को निकाला है जहां स्थिति काफी गंभीर है। ईरान में कोरोना वायरस से संक्रमित भारतीयों को अलग रखा गया है और उनकी देखभाल बहुत अच्छी तरह से की गई है। हमें विश्वास है कि वे ठीक हो जाएंगे और हम उन्हें वापस लाएंगे।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय अपने कोविड-19 नियंत्रण कक्ष को मजबूत कर रहा है। रवि ने कहा, इस समय नियंत्रण कक्ष में 25-30 लोग काम कर रहे हैं। वे पाली में काम करते हैं। हमें एक दिन में लगभग 400 ई-मेल और 1,000 कॉल मिल रही हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...