back to top

भारत ने ऑस्ट्रेलिया से जीती छठी सीरीज

बेंगलुरु। मोहम्मद शमी की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद हिटमैन रोहित शर्मा के शतक और कप्तान विराट कोहली के 89 रन की मदद से भारत ने निर्णायक तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली।

इससे पहले स्टीव स्मिथ के नौवे वनडे शतक के बावजूद भारत ने आखिरी दस ओवर में शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट पर 286 रन पर रोक दिया। जवाब में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की आसान पिच पर 15 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की। फार्म में चल रहे केएल राहुल के जल्दी आउट होने के बाद रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी करके भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त किया।

ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान शिखर धवन के चोटिल होने के कारण राहुल ने रोहित के साथ पारी का आगाज किया। पहले दो मैचों में 10 और 42 रन ही बना सके रोहित ने लय में लौटते हुए 128 गेंद में 119 रन बनाए। इसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में 9000 रन भी पूरे कर लिए। वहीं कप्तान कोहली ने लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 91 गेंद में आठ चौकों की मदद से 89 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 35 गेंद में छह चौकों और एक छक्के के साथ 44 रन बनाकर नाबाद रहे। मनीष पांडे ने 48वें ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर जोश हेजलवुड को चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ ने 132 गेंद में 131 रन बनाए लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका। उनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 64 गेंद में 54 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने डैथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। उन्होंने दस ओवर में 63 रन देकर चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी दस ओवर में 63 रन के भीतर पांच विकेट खोए। इससे पहले लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने टास जीता लेकिन इस बार बल्लेबाजी का फैसला किया। कोहली ने पिछला मैच जीतने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया हालांकि ऋषभ पंत चयन के लिए उपलब्ध थे। के एल राहुल लगातार दूसरे मैच में विशेषज्ञ विकेटकीपर के रूप में उतरे। ऑस्ट्रेलिया ने फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर (तीन) और आरोन फिंच (19) के विकेट जल्दी गंवा दिए।

शमी ने वार्नर को बाहर जाती बेहतरीन गेंद पर पवेलियन भेजा। दूसरी ओर फिंच के रन आउट के लिए स्मिथ कसूरवार रहे जिन्होंने कप्तान को रन लेने के लिए बुलाया लेकिन बाद में मन बदल लिया। आम तौर पर शांतचित्त रहने वाले फिंच गुस्से में बुदबुदाते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ गए। पहले पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 56 रन बनाए जब स्मिथ और लाबुशेन क्रीज पर थे। दोनों ने 127 रन की साझेदारी में जबर्दस्त आपसी तालमेल का परिचय दिया। राजकोट वनडे में 46 रन बनाने वाले लाबुशेन ने यहां अर्धशतक बनाया। वह बड़ी पारी की ओर अग्रसर लग रहे थे लेकिन विराट कोहली ने कवर में डाइव लगाकर उनका दर्शनीय कैच लपका।

रविंद्र जडेजा ने ओवर में दूसरा विकेट लिया जब एलेक्स कारे से पहले भेजे गए मिशेल स्टार्क ने डीप मिडविकेट में कैच थमाया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस समय 32 ओवर में चार विकेट पर 173 रन था। दूसरे छोर पर स्मिथ अच्छा खेल रहे थे लेकिन 300 रन पार करने के लिए आस्ट्रेलिया को अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। स्मिथ और कारे (35) ने पांचवें विकेट के लिए 58 रन जोड़े लेकिन कारे ज्यादा देर टिक नहीं सके। शुक्रवार को शतक से दो रन से चूके स्मिथ ने थर्डमैन पर एक रन लेकर तिहरा अंक छुआ। यह तीन साल में वनडे क्रिकेट में उनका पहला शतक है। उन्होंने 46वें ओवर में नवदीप सैनी को एक छक्का और एक चौका लगाया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह को लगातार दो चौके लगाए। वह डीप मिडविकेट पर श्रेयस अय्यर को कैच देकर लौटे। शमी ने आखिरी ओवरों में पैट कमिंस और एडम जाम्पा को बोल्ड किया।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...