back to top

अर्जेंटीना को हराकर भारत एफआईएच प्रो लीग में चौथे स्थान पर

ब्यूनस आयर्स। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को दूसरे मैच में 3.0 से हराकर एफआईएच प्रो लीग अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (11वां मिनट), ललित उपाध्याय (25वां) और मनदीप सिंह (58वां) ने गोल दागे। इससे पहले भारत ने पहले मैच में अर्जेटीना को शूटआउट में हराकर एक बोनस अंक हासिल किया था।

इस जीत के बाद भारत के आठ मैचों में 15 अंक हो गए हैं और वह एफआईएच प्रो लीग अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। आस्ट्रेलिया उससे एक अंक पीछे है। भारत, आस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना तोक्यो ओलंपिक में पूल ए में है जिसमें स्पेन, न्यूजीलैंड और जापान भी हैं। अर्जेंटीना प्रो लीग अंकतालिका में 12 मैचों में 11 अंक लेकर छठे स्थान पर है। अर्जेंटीना ने शुरूआत काफी आक्रामक की लेकिन कृष्ण बहादुर पाठक ने मार्टिन फेरेइरो के दो शर्तिया गोल बचाए।

हरमनप्रीत ने 11वें मिनटमें पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को बढत दिलाई। ललित ने दूसरे क्वार्टर में यह बढत दुगुनी कर दी। आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले मनदीप ने तीसरा गोल किया। भारतीय गोलकीपर पाठक ने कहा, हमने डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन किया। हमने गोल करने के मौके बनाकर गोल भी किए। हमें मिडफील्ड पर काम करना होगा। भारत अब आठ और नौ मई को ब्रिटेन में खेलेगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...