back to top

भारत व अश्विन टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार, विलियमसन शीर्ष बल्लेबाज बने

दुबई । भारतीय टीम और आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड के जो रूट को पछाड़कर नंबर एक बल्लेबाज बन गए। पिछले महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल गंवाने वाली भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। अश्विन भी गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं।

इस सीनियर आफ स्पिनर के 860 अंक हैं। आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 826 अंक हैं। भारत के ही रविंद्र जडेजा आलराउंडर की सूची में 434 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। अश्विन भी इस सूची में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं लेकिन अक्षर पटेल आलराउंडर की सूची में पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद से क्रिकेट से दूर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 10वें नंबर के साथ भारत के शीर्ष बल्लेबाज हैं।

कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमश: 12वें और 14वें स्थान पर हैं। शुभमन गिल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं जबकि कोहली (8वें)और रोहित (10वें) भी शीर्ष 10 में शामिल हैं। मोहम्मद सिराज गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। वह दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान रूट पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं जिससे विलियमसन एक बार फिर नंबर एक बल्लेबाज बन गए।

विलियमसन छठी बार रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे थे। उन्होंने पहली बार नवंबर 2015 में शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी। वह पिछली बार अगस्त 2021 में नंबर एक बल्लेबाज बने थे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट में 110 और 34 रन की पारियां खेलकर मैन आफ द मैच बने आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चार स्थान की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। स्मिथ ने पिछली बार जून 2021 में विलियमसन को पछाड़कर शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी।

वह कुछ हफ्तों के लिए शीर्ष पर रहे थे जिसके बाद विलियमसन दोबारा नंबर एक बल्लेबाज बने थे। बल्लेबाजी सूची में शीर्ष स्थानों के लिए कड़ा संघर्ष है। साप्ताहिक रैंकिंग अपडेट में विलियमसन के 883 रेटिंग अंक से स्मिथ सिर्फ एक अंक पीछे है। तीसरे स्थान पर मौजूद मार्नस लाबुशेन (873) और ट्रेविस हेड के बीच भी सिर्फ एक अंक का अंतर है। इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट 24 स्थान की छलांग के साथ पहली बार शीर्ष 20 में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने दूसरे एशेज टेस्ट में 98 और 83 रन की पारियां खेली। दूसरी पारी में 155 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी नौ स्थान की छलांग के साथ 23वें पायदान पर हैं।

RELATED ARTICLES

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष के दायरे के बढ़ने के बीच वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण विमानन टरबाइन...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...