back to top

Ind vs Eng : आत्मविश्वास से ओतप्रोत टीम इंडिया तीसरे T-20 में भी आक्रामकता पर रखेगी जोर

अहमदाबाद। दूसरे मैच में शानदार जीत के बाद श्रृंखला में बराबरी करने से आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम उन्मुक्त और बेखौफ बल्लेबाजी के अपने नये फलसफे पर मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भी अमल करेगी।

टी20 श्रृंखला के पहले मैच में आठ विकेट से शर्मनाक हार झेलने के बाद भारत ने दूसरे मैच में सात विकेट से जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी की। विराट कोहली और उनकी टीम दूसरे मैच में हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही। ईशान किशन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के साथ 32 गेंद में 56 रन बनाकर भारत को बेखौफ और उन्मुक्त बल्लेबाजी के नये फलसफे पर अमल करते रहने का हौसला दिया।

केएल राहुल के पहले ही ओवर में आउट होने के बावजूद किशन ने तनिक भी विचलित हुए बिना पहली ही गेंद पर जोफ्राा आर्चर को चौका लगाकर भारतीय टीम के तेवर जाहिर कर दिये। इसके अलावा पिछली पांच पारियों में से तीन में खाता भी नहीं खोल सके कप्तान कोहली के फॉर्म में लौटने से मेजबान टीम का आत्मविश्वास बढा। गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 164 रन पर रोककर अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। हार्दिक पंड्या ने लंबे समय बाद चार ओवर डाले और इससे भारत को अतिरिक्त बल्लेबाज को लेकर उतरने की सहूलियत मिली।

भारत को ऋषभ पंत से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है जिन्हें बल्लेबाजी क्रम में श्रेयस अय्यर से ऊपर चौथे नंबर पर भेजा गया है। पंत दोनों पारियों में अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। भारतीय टीम विजयी एकादश में बदलाव नहीं करना चाहेगी हालांकि नियमित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की दो मैचों में आराम के बाद वापसी संभव है। ऐसे में केएल राहुल को उनके लिये जगह बनानी होगी जो दोनों पारियों में नाकाम रहे।

भारत का लक्ष्य अक्टूबर में अपनी मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये सही संयोजन तलाशना है। दूसरी ओर चोट के कारण यह मैच नहीं खेल सके मार्क वुड की गैर मौजूदगी में इंग्लैंड का आक्रमण प्रभावी नहीं लगा। कप्तान इयोन मोर्गन ने हालांकि कहा कि वह अगला मैच खेलेंगे। सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय दोनों पारियों में फॉर्म में लगे लेकिन अर्धशतक से चूक गए। वह अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।


टीम


भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शारदुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल तेवतिया, इशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर)।

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, रीस टॉपले, क्रिस जोर्डन, मार्क वुड, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो और जोफ्रा आर्चर।
समय: मैच शाम सात बजे

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...