back to top

जीएसटी में बढ़ती चोरी

तीस जून की मध्य रात्रि को समारोहपूर्वक जब जीएसटी लांच किया गया था, तो प्रधानमंत्री ने जीएसटी के अनेक फायदे गिनये थे। उस समय जो लाभ गिनाये थे उनमें गुड एवं सिम्पल टैक्स होना, अप्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ना, टैक्स कानूनों का सरल होना, टैक्स चोरी रुकना और जीएसटी लागू होने के बाद प्रगति में दो फीसद की वृद्धि होना बताया गया था। जीएसटी लागू होने के बाद अब तक ढाई साल का जो अनुभव है उससे स्पष्ट है कि जीएसटी बहुत जटिल साबित हुई है। इसमें चोरी भी हो रही है, कर संग्रह भी आशा के अनुरूप नहीं बढ़ा है और लागू होने के बाद देश की प्रगति भी शिथिल पड़ गयी है।

स्पष्ट है कि जीएसटी लागू करते समय जो फायदे गिनाये गये थे, लागू करने के बाद व्यवहारिक तौर पर परिणाम उसके एकदम विपरीत है। इससे स्पष्ट है कि जीएसटी में अभी बहुत सुधार करने की जरूरत है। टैक्स चोरी को लेकर भारत सरकार का ही आंकड़ा है कि अब तक जीएसटी प्रणाली में करीब सवा लाख करोड़ रुपये की टैक्स चोरी हो चुकी है। केन्द्रीय एजेंसियों की सतर्कता से करीब एक तिमाही मामले पकड़ में आ गये, लेकिन फिर भी एक बड़ी धनराशि टैक्स चोरी के कारण भारत सरकार के खजाने में नहीं आ सकी। अगर जीएसटी मे ंवे सारी बुराइयां मौजूद हैं जो पहले थीं, तो फिर इस टैक्स प्रणाली को लागू करने के लिए देश ने जो ऊर्जा लगायी उसका क्या मतलब है।

किसी भी टैक्स प्रणाली में यह गुण होने चाहिए कि वह इतनी सरल हो कि दैनिक कारोबार में किसी भी तरह की अड़चन न आये। सरल और सुगम होने के साथ ही कर संग्रह और देश की आर्थिक प्रगति भी बढ़ाने वाली हो। अगर जीएसटी से ये सारे लक्ष्य हासिल नहीं होते हैं तो इसको लागू करने के लिए सालोंसाल जो संसदीय प्रयास हुए, देश ने जो तमाम ऊर्जा लगायी वह सब व्यर्थ माना जायेगा। आज अगर दुनिया में बहुत से देश अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में जीएसटी का प्रयोग करते हैं, तो निश्चय ही इसमें बहुत सी अच्छाइयां भी होंगी, लेकिन इसको लागू करते समय अगर सरल नहीं बनाया जाता है और प्रौद्योगिकी का उचित सपोर्ट नहीं मिलता तो फिर इसके लाभ का मिलना भी कठिन है।

जीएसटी प्रणाली को लागू हुए करीब ढाई साल हो गये हैँ और अब तक के अनुभव के आधार पर जीएसटी की व्यापक समीक्षा करने की जरूरत है। उन बिन्दुओं को चिन्हित किया जाना चाहिए जिनके कारण जीएसटी एक जटिल प्रणाली साबित हो रही है। यह भी चिन्हित करने की जरूरत है कि आखिर कैसे टैक्स चोरी करने वाले जीएसटी में छेद कर टैक्स चोरी कर रहे हैं। यह वास्तविकता है कि जीएसटी लागू होने के बाद भी कच्चा बिल और पक्का मिल धड़ल्ले से चल रहा है और फर्जी बिलों के माध्यम से टैक्स चोरी के साथ ही बिना किसी टेÑड के ही रिफंड भी वापस लेने के मामले पकड़े गये हैं। देश की आर्थिक प्रगति के लिए कर संग्रह बढ़ाना जरूरी है और इसके लिए चोरी रोकने के साथ ही तमाम नये मदों को भी चिन्हित करने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...