back to top

मीडिया समूहों पर आयकर के छापे : सपा और कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया

लखनऊ। मीडिया समूहों दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर के छापों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सपा प्रवक्ता डॉक्टर आशुतोष वर्मा ने मीडिया समूह के दफ्तरों और परिसरों में हुई छापे की कार्वाई को भाजपा में व्याप्त खौफ का परिणाम करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि भाजपा उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में हार की आशंका से इतनी भयभीत है कि वह उसकी नाकामी की हकीकत दिखा रहे मीडिया को निशाना बना रही है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आयकर विभाग, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय समेत प्रत्येक संवैधानिक और स्वायत्त संस्था को अपने विरोधियों को डराने का औजार बना लिया है। अब भाजपा सच्चाई उजागर करने पर मीडिया को भी नहीं बख्श रही है।
वर्मा ने कहा कि सपा की लड़ाई इन संस्थाओं के राजनीतिकरण के खिलाफ भी है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के इशारे पर दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर मारे गए छापों की कड़ी निंदा करती है।

 

इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संयोजक (मीडिया एवं संचार) ललन कुमार ने भी मीडिया समूहों के परिसरों पर आयकर के छापों को तानाशाही और कायरतापूर्ण हरकत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता से किए गए वादे नहीं निभाए और महामारी के दौरान उसकी असफलता उजागर हो चुकी है। भाजपा की सच्चाई को दुनिया के सामने लाने को इस पार्टी ने जुर्म मानते हुए दैनिक भास्कर और भारत समाचार जैसे मीडिया समूहों को निशाना बनाया है।

 

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में दो प्रमुख मीडिया समूहों – दैनिक भास्कर और उत्तर प्रदेश के हिंदी समाचार चैनल भारत समाचार के विभिन्न शहरों में स्थित परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दैनिक भास्कर के मामले में छापेमारी भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर की गयी है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...