back to top

छठे चरण में अखिलेश, मेनका सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

लखनऊ उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 14 सीटों पर रविवार को मतदान होगा। इस चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, आंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा। भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के साथ मिलकर प्रदेश की 80 में से 73 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

सपा के खाते में पांच और कांग्रेस

सपा के खाते में पांच और कांग्रेस के खाते में दो सीटें गई थीं। आजमगढ से पिछले चुनाव में सपा नेता मुलायम सिंह यादव विजई हुए थे। इस बार उनके पुत्र अखिलेश यहां से किस्मत आजमा रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ से है। दिलचस्प बात यह है कि अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा सरकार के समय निरहुआ को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सुल्तानपुर में भी मुकाबला दिलचस्प है। केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी भाजपा प्रत्याशी हैं। पिछली बार इस सीट से उनके बेटे वरूण गांधी विजई हुए थे।

मेनका का मुकाबला कांग्रेस के संजय सिंह से

मेनका का मुकाबला कांग्रेस के संजय सिंह से है। इस चरण का प्रचार काफी आक्रामक रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजमगढ, जौनपुर, प्रतापगढ, बस्ती और प्रयागराज में रैलियां कीं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी चार रैलियां कीं। पूर्वांचल भाजपा के साथ साथ सपाबसपा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश और रालोद प्रमुख अजित सिंह ने कई जनसभाएं इस क्षेत्र में की हैं। कांग्रेस की ओर से महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रचार की कमान संभाली। उन्होंने प्रतापगढ, सिद्घार्थनगर, संत कबीरनगर और सुल्तानपुर में रोडशो और जनसभाएं कीं। इस चरण में मुकाबले में 177 प्रत्याशी हैं। कुल 2 . 53 करोड़ मतदाता हैं जबकि मतदान केन्द्र 16, 998 हैं।

RELATED ARTICLES

मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से काबुल का इनकार, पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

नयी दिल्ली। तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का दिया निर्देश

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास एक इमारत के ढहने की घटना में सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा...

छात्र को नोटिस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से पूछा-आदेश के बावजूद ‘हिम्मत’ कैसे हुई?

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर एक छात्र को...

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम: डॉ. अर्चना वाजपेयी

उन्नाव । एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं...

लड्डू गोपाल की छठी आज, मंदिरों व घरों में होगी पूजा

लखनऊ। बुधवार 9 सितंबर को कृष्ण की छठी मनाई जाएगी। छठी के दिन शहर के मंदिरों व घरों में कान्हा की विशेष पूजा अर्चना...

मनौतियों के राजा का तैयार हो रहा है सबसे बड़ा पंडाल

14 से 25 सितंबर तक झूलेलाल वाटिका में होगा गणेश उत्सव लखनऊ। राजधानी का सबसे बड़ा गणेश उत्सव मनाया जाने वाला झूलेलाल घाट पर...