back to top

रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य को पहनाई माला, फिर मारा तमाचा, समर्थकों ने आरोपी को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

रायबरेली। प्रदेश की राजनीति में अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले RSSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर विवादों में घिर गए, लेकिन इस बार वजह उनका बयान नहीं बल्कि उन पर हुआ हमला है। बुधवार को रायबरेली के गोल चौराहे पर एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य समर्थकों के बीच पहुंचे थे, जहां फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया जा रहा था। तभी एक युवक, जो भीड़ में शामिल था, माला पहनाने के बहाने मौर्य के पास पहुंचा और अचानक उनके सिर पर तमाचा जड़ दिया। हमले के तुरंत बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक भड़क उठे और हमलावर युवकों को पकड़कर लात-घूंसे और डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

भीड़ का गुस्सा इतना अधिक था कि आरोपी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हालात को संभाला और आरोपियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया। फिलहाल दोनों हमलावर पुलिस की निगरानी में हैं और इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे मौर्य को माला पहनाने के दौरान पीछे से आए दो युवकों ने हमला किया। वीडियो के सामने आने के बाद घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावर युवकों का संबंध करणी सेना से बताया जा रहा है, हालांकि इस पर करणी सेना की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हमले में शामिल युवकों को मौर्य समर्थकों की पिटाई के चलते गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

मौर्य ने प्रदेश सरकार को बताया जिम्मेदार
घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “ये सरकारी गुंडे हैं। करणी सेना के नाम पर भेजे गए लोग हैं। मैं लखनऊ से फतेहपुर जा रहा था और रायबरेली के सारस चौराहे पर समर्थकों से मिलने के लिए रुका था, तभी यह हमला हुआ।” उन्होंने दावा किया कि यह हमला पूर्व नियोजित था और सरकार इसमें शामिल है। गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य इससे पहले भी अपने विवादित बयानों और राजनीतिक रुखों के कारण निशाने पर रहे हैं, और उन पर हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...