back to top

विपक्ष के लिए देश नहीं बल्कि वोट बैंक बचाना महत्वपूर्ण: अमित शाह

अलिपुरद्वार (पश्चिम बंगाल)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षियों के लिए देश महत्वपूर्ण नहीं है, आतंकवाद का सफाया महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि अपना वोट बैंक बचाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता में आने पर भाजपा घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करेगी।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया

शाह ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि ममता दीदी ने मदरसे का बजट 4000 करोड़ रूपए कर दिया, इससे मुझे कोई तकलीफ नहीं है लेकिन बड़ी बात यह है कि पूरे बंगाल का उच्च शिक्षा का बजट इतना नहीं है । तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इनके पास बच्चों की इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं हैं लेकिन मदरसों के लिए 4000 करोड़ रूपए है। उन्होंने जोर दिया कि ममता दीदी इमामों को मासिक भत्ता देती हैं लेकिन पुजारियों की बात चलती है तो इन्हें सांप सूंघ जाता है। उन्होंने जोर दिया कि तुष्टिकरण की नीति अब नहीं चलेगी।

उनकी पार्टी केन्द्र में सत्ता

शाह ने कहा कि उनकी पार्टी केन्द्र में सत्ता में आने पर घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करेगी। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हिन्दू शरणार्थियों को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। शाह ने कहा, हम बंगाल में एनआरसी भी लाएंगे और सभी घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। हम यह भी सुनिश्चत करेंगे कि हिन्दू शरणार्थियों  को प्रताड़ित नहीं किया जाए। वे बहुत हद तक हमारे देश का हिस्सा हैं। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में फिर से पूरी तरह से लोकतंत्र बहाली के लिए है। उन्होंने दावा किया, तृणमूल कांग्रेस तीन टी – तृणमूल, टोल, टैक्स के लिए काम करती है। तृणकां सरकार के तहत बंगाल में गिरोह (उगाही समूह) पनप रहे हैं।

पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमलों

पुलवामा के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमलों को लेकर सरकार से सवाल पूछने को लेकर विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि केवल नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में चीन को डोकलाम मुद्दे पर और पाकिस्तान को आतंकवाद पर उचित जवाब दिया गया है। शाह ने कहा, लेकिन विपक्षी नेता सरकार (हवाई हमले को लेकर) से सवाल पूछ रहे हैं। वे पाकिस्तान से बातचीत करना चाहते हैं। इस चुनाव में आपके पास दो रास्ते हैं। एक रास्ता आपको नरेन्द्र मोदी तक तो दूसरा ठगबंधन (ठगों का एक गिरोह) ,जिसके नेता राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव हैं, तक ले जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षियों के लिए देश महत्वपूर्ण नहीं है, इनके लिए आतंकवाद का सफाया, देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण नहीं है। इनके लिए घुसपैठिए महत्वपूर्ण है, इनका वोट बैंक बचना महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

एबवी ने विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर दृष्टि हानि के मूक खतरे को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया

प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों ने भारत में अपरिवर्तनीय अंधेपन को रोकने के लिए शीघ्र पहचान, नियमित स्क्रीनिंग और अधिक जन-जागरूकता का आह्वान किया नई...

होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से हमले के बाद एक मालवाहक पोत में आग लगी: ब्रिटेन की सेना

दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को एक मालवाहक पोत पर मिसाइल हमला होने के बाद उसमें आग लग गई। ब्रिटेन की सेना ने...

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला… 31 साल के हरीश राणा को मिली ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी, पिता की गुहार पर मिली मौत की इजाजत

गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पिछले 12 वर्षों से कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे...

वर्दी के पीछे छिपा गद्दार… आगरा का नौसेना जवान ISI के लिए कर रहा था जासूसी, ATS ने बिछाया जाल

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से राष्ट्र सुरक्षा में सेंध लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भारतीय नौसेना के...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...