back to top

आईफा पुरस्कार ने भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में आगे बढ़ाया, सम्मलेन में बोले शाहरुख खान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर ले जाने का श्रेय अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कारों को दिया है। पिछले दो दशकों से आईफा पुरस्कार से जुड़े बॉलीवुड कलाकार ने कहा, यह एक शानदार यात्रा रही है, यह बहुत मजेदार रही है। शो की शुरुआत से लेकर अंत तक, वे हमेशा हमारा ख्याल रखते हैं। खान ने शुक्रवार शाम को आईफा के संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को बताया कि उन्हें अतीत में आईफा पुरस्कार में प्रस्तुति देने और मेजबानी करने में बहुत मजा आया है।

खान ने कहा कि वह जयपुर में आठ और नौ मार्च को आयोजित होने वाले आईफा पुरस्कार समारोह के 25वें संस्करण का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।उन्होंने कहा, मैं एक फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहा था और जब उन्होंने मुझे बताया कि आईफा के पच्चीस वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और मुझे वहां होना चाहिए, तो मैं यहां भागा। मैं जयपुर आने और वहां आनंद लेने के लिए उत्सुक हूं। आगामी अवार्ड शो की मेजबानी करने जा रहे भूल भुलैया 3 के अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा, आईफा की 25वीं वर्षगांठ का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं मेजबानी करने जा रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रस्तोता बनूंगा क्योंकि कोई भी उन्हें (शाहरुख को) हरा नहीं सकता। जब भी शाहरुख सर ने मेजबानी की है या प्रदर्शन किया है तो स्टेडियम जैसा प्रभाव होता है।

खान ने हल्के-फुल्के अंदाज में आर्यन को सिखाया कि जयपुर में लोगों की मेजबानी पधारो म्हारे देश, राजस्थान, से किया जाता है, आर्यन ने भी वही दोहराया।संवाददाता सम्मेलन में राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद थीं, जिन्होंने कहा कि जयपुर में आईफा पुरस्कार समारोह की मेजबानी करना उनके लिए सम्मान की बात है। उप मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवाचार के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, राजस्थान अपने वैभव को प्रदर्शित करने के इस अवसर को गर्व से स्वीकार करता है। उन्होंने कहा, तीन दिवसीय आईफा पुरस्कार समारोह और इससे संबंधित कार्यक्रम न केवल सिनेमाई उत्कृष्टता को सम्मानित करेंगे, बल्कि राजस्थान के जीवंत पर्यटन क्षेत्र में निवेश और विकास को भी बढ़ावा देंगे।

RELATED ARTICLES

बड़ी खबर: मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, सुरक्षित निकाली गईं BSP प्रमुख

लखनऊ | राजधानी लखनऊ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की प्रेस...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश...

उत्तरायण के अवसर पर अमित शाह ने परिवार के साथ गुजरात में पतंगबाजी का आनंद उठाया

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर अपने परिवार और यहां नारनपुरा इलाके के लोगों के साथ...

बड़ी खबर: मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, सुरक्षित निकाली गईं BSP प्रमुख

लखनऊ | राजधानी लखनऊ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की प्रेस...

मकर संक्रांति पर 36 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई

प्रयागराज। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सुबह 10 बजे तक 36 लाख लोगों...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश...

स्नान-दान का प्रतीक मकर संक्रांति पर्व आज, आसमानों में होगी पतंगों की जंग

लखनऊ। भगवान सूर्य की राशि परिवर्तन से प्रकृति में होने वाली क्रांति का पर्व है मकर संक्रांति। इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से...

देव मंदिर की स्थापना दिवस पर मेले का शुभारंभ

अवनीश सिंह ने अपनी निधि से धनराशि प्रदान कीलखनऊ। कनेरी निगोहा मोहनलालगंज में दो दशकों से शंकर भगवान की स्वयंभू प्रतिमा से निर्मित आल...

भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ उत्तरायणी कौथिग-2026 का आगाज

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी ने मेला स्थल पहुंचकर किया कौथिग का उद्घाटनलखनऊ। पर्वतीय महापरिषद के (25 साल पूर्ण) रजत जयंती के शुभअवसर पर...