back to top

अगर AAP सत्ता में लौटी तो किराएदारों को बिजली और पानी मुफ्त मिलेगा, केजरीवाल ने किया बड़ा एलान

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आई तो किराएदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी की योजना का लाभ देने के लिए निर्णायक कदम उठाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने दिल्ली के किराएदारों द्वारा उठाई गईं चिंताओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, मैं जहां भी जाता हूं, मुझे किराए पर रहने वाले लोग मिलते हैं और वे कहते हैं कि उन्हें अच्छे स्कूल और अस्पताल की सुविधा तो मिली हैं, लेकिन वे मुफ्त बिजली और पानी की योजनाओं से वंचित हैं। इस मुद्दे के समाधान का आश्वासन देते हुए केजरीवाल ने कहा, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव के बाद किराएदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी का लाभ मिले।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब आम आदमी पार्टी पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान को तेज कर रही है। परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। लगातार तीसरे कार्यकाल के लिये सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही आप ने अपने अभियान को कल्याणकारी पहलों के इर्द-गिर्द तैयार किया है, तथा मुफ्त सुविधाओं और बेहतर सार्वजनिक सेवाओं को पार्टी की मुख्य ताकत के रूप में पेश किया है।

RELATED ARTICLES

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

पुस्तक मेले में दिन भर चला विमोचन और चर्चा का दौर

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : दूसरा दिन लखनऊ। रवीन्द्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में अध्यात्म की पुस्तकें खूब हैं तो यहां...

भगवान झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया लखनऊ। शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा ने आज देर शाम तक...

होली के रंगों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश, 15 महिलाएं सम्मानित

फूलों की होली के साथ सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का उत्सवएक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह...