back to top

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : रहाणे छठे , अश्विन सातवें और कोहली दूसरे स्थान पर

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे पांच पायदान चढकर शीर्ष दस में पहुंच गए हैं। रहाणे ने मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 112 और नाबाद 27 रन बनाकर भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई। वह पिछले साल अक्टूबर में रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचे थे। आफ स्पिनर आर अश्विन दो पायदान चढकर सातवें स्थान पर आ गए हैं जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नौवें स्थान पर पहुंच गए।

दूसरे टेस्ट में 57 रन बनाने के साथ तीन विकेट लेने वाले रविंद्र जडेजा हरफनमौलाओं की सूची में तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। वह जैसन होल्डर से सात ही अंक पीछे हैं। बल्लेबाजी में वह 36वें और गेंदबाजी में 14वें स्थान पर पहुंच गए। एमसीजी में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले शुभमन गिल 76वें और मोहम्मद सिराज 77वें स्थान पर हैं।

चेतेश्वर पुजारा दो पायदान खिसककर 10वें स्थान पर आ गए। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क पांचवें स्थान पर पहुंच गए। वहीं बल्लेबाज मैथ्यू वेड शीर्ष 50में पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। स्मिथ तीसरे स्थान पर खिसक गए। विलियमसन इससे पहले 2015 में कुछ समय के लिए शीर्ष पर पहुंचे थे।

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टाउरंगा में पहले टेस्ट में शतक जमाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। वह कोहली से 11 अंक आगे हैं जो पितृत्व अवकाश के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे। आईसीसी टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड आस्ट्रेलिया को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचने के करीब है। आस्ट्रेलिया दशमलव के बाद की गिनती के आधार पर उससे आगे है। न्यूजीलैंड अगर पाकिस्तान से ड्रॉ भी खेलता है तो शीर्ष पर पहुंच जाएगा।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...