back to top

कार्यस्थल पर महिलाओं को बेहतर माहौल देगा आईसीसी और स्पेशल सेल

एकेटीयू ने कार्यस्थल पर महिलाओं को बेहतर माहौल देने के लिए सभी संबद्ध संस्थानों में इंटरनल कम्प्लेन कमेटी और स्पेशल सेल बनाने का दिया निर्देश

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने अपने संबद्ध संस्थानों को महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर बेहतर माहौल देने के लिए पत्र जारी किया है। कहा गया है कि महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण एक्ट के तहत कदम उठाये जायें।
इसके तहत इंटरनल कम्प्लेंट्स कमेटी और एक स्पेशल सेल बनाने का निर्देश दिया है। यह कमेटी और सेल महिलाओं की शिकायतों को सुनने के साथ ही उनके निवारण का कदम उठायेगी। साथ ही संवेदनशील मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित कराना होगा।
दरअसल, शिक्षा विभाग ने सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं में महिलाओं के लिए अच्छा माहौल बनाने के लिए यह एक्ट लागू करने को कहा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय ने अपने संबद्ध संस्थान को इस पर अमल करने का निर्देश दिया है। कैंपस के महत्वपूर्ण स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाकर कर्मचारियों को यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही इसके रोकथाम को बताना है। साथ ही संस्थान के नोटिस बोर्ड पर कम्प्लेन कमेटी के सदस्यों का नाम सहित अन्य जानकारी लगानी होगी। साथ ही संवेदनशील मुद्दों पर कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन समय-समय पर कराना होगा।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

एनटीटी डेटा, एरिक्सन ने निजी 5जी, ‘फिजिकल एआई’ के विस्तार के लिए मिलाया हाथ

नयी दिल्ली। कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल व्यवसाय एवं प्रौद्योगिकी सेवाओं की वैश्विक प्रदाता एनटीटी डेटा और दूरसंचार उपकरण कंपनी एरिक्सन ने उद्यमों में निजी...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...