back to top

आईसीसी एसीयू प्रमुख ने कहा- स्थानीय लीग के जरिए अंदर घुसना चाहते हैं भ्रष्टाचारी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) के निवर्तमान प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा कि शीर्ष स्तर की क्रिकेट सुरक्षित और साफ सुथरी है लेकिन संभावित भ्रष्टाचारियों की नजर स्थानीय क्रिकेट संस्थाओं द्वारा संचालित की जा रही टी20 लीग के जरिए इस खेल में घुसपैठ करने पर है। ब्रिटेन के पूर्व पुलिस अधिकारी ने यह नहीं बताया कि क्या वह किसी विशेष स्थानीय लीग या देश के संदर्भ में यह बात कह रहे थे। मार्शल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आप जो क्रिकेट देख रहे हो वह सुरक्षित और साफ सुथरी है।

उन्होंने कहा, लेकिन मैं पूरे यकीन के साथ यह भी कह रहा हूं कि भ्रष्टाचारी इस खेल में अंदर घुसने का रास्ता तलाश रहे हैं। वे निचले स्तर की फ्रेंचाइजी लीग के जरिए घुसपैठ करने की फिराक में हैं। खेल के लिए खतरा यह है कि भ्रष्टाचारी दूर नहीं जाएंगे, क्योंकि उनका एकमात्र उद्देश्य पैसा कमाना होता है और इसके लिए वह पूरी व्यवस्था की कमजोर कड़ी के जरिए अंदर घुसने का प्रयास करेंगे। मार्शल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि अधिक से अधिक खिलाड़ी आईसीसी एसीयू के साथ भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट कर रहे हैं, जिससे खेल को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाए रखने में मदद मिल रही है।

उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। एक समय था जबकि उन्हें गोपनीयता बनाए रखने और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर भरोसा नहीं था।

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सीएम डैशबोर्ड में शाहजहांपुर फिर नंबर वन, रामपुर दूसरे पायदान पर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्राथमिकता का असर सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में भी...

गोबर-गोमूत्र से खाद-बायोगैस व पंचगव्य उत्पादों की होगी बिक्री,घायल गोवंश के लिए 24़7 एंबुलेंस का प्रस्ताव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज हो...