back to top

नादानियां से फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगे इब्राहिम अली खान, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान रोमांटिक फिल्म नादानियां से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं। शनिवार को इसकी घोषणा की गयी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ शौना गौतम भी निर्देशन जगत में कदम रख रही हैं और करण जौहर, अपूर्व मेहता व सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म में खुशी कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

पहले प्यार के जादू, पागलपन और मासूमियत को दर्शाती नादानियां दक्षिण दिल्ली की रहने वाली एक उत्साही लड़की पिया (खुशी कपूर) और नोएडा के एक मध्यमवर्गीय लड़के अर्जुन (इब्राहिम) की कहानी है। यह फिल्म दो अलग-अलग दुनियाओं के आपस में टकराने और पहले प्यार की मीठी उलझनों से भरे एक सफर को दर्शाती है।

नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की निदेशक रुचिका कपूर शेख ने कहा कि नादानियां दर्शकों को भावनात्मक पहलू से छूती नजर आएगी। कपूर शेख ने कहा, हम रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की अपनी श्रृंखला का विस्तार करने और दर्शकों को युवाओं की दुनिया की एक झलक दिखाने के लिए रोमांचित हैं। नेटफ्लिक्स ने अब तक फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। अभिनेत्री महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भी नादानियां में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

पुस्तक मेले में दिन भर चला विमोचन और चर्चा का दौर

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : दूसरा दिन लखनऊ। रवीन्द्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में अध्यात्म की पुस्तकें खूब हैं तो यहां...

भगवान झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया लखनऊ। शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा ने आज देर शाम तक...

होली के रंगों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश, 15 महिलाएं सम्मानित

फूलों की होली के साथ सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का उत्सवएक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह...