back to top

मैं चुप रहूंगी, यही मेरा रुख है: आलिया भट्ट

मुंबई। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल की ओर से आलिया भट्ट और उनके परिवार को निशाना बनाकर किए गए अनगिनत बयानों पर अभिनेत्री ने शुरुआत से ही चुप्पी साध रखी है और अब आलिया का कहना है कि वह सिर्फ सकारात्मक चीजों पर अपना ध्यान लगाना चाहती हैं।

उनकी मां सोनी राजदान

हाल में आलिया, उनकी मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट को लेकर रंगोली ने ट्विटर पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा, भट्ट बंधुओं के लिए जब कंगना ने फिल्म करने से इनकार किया तो महेश बहुत हताश हो गए थे और उन्होंने अभिनेत्री को चप्पल फेंककर मारा था। राजदान की राष्ट्रीयता के बारे में एक और ट्वीट कर रंगोली ने लिखा, लोगों को इन गैर भारतीयों के एजेंडा के बारे में सोचना चाहिए जो यहां की धरती पर रहते हैं, इसका इस्तेमाल यहां के संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं और यहां के लोगों को गालियां देते हैं…।

रविवार रात को एक रिपोर्टर ने आलिया की इस…

रविवार रात को एक रिपोर्टर ने आलिया की इस परिपक्वता के लिए उनकी तारीफ की और पूछा कि क्या उनके परिवार को लेकर किए गए इस तरह के बयान उन्हें परेशान नहीं करते। इस पर आलिया ने पत्रकारों से कहा, अगर मैं ऐसी हूं तो मेरा परिवार मुझसे 10 गुणा ज्यादा परिपक्व और मजबूत है। मैं इन सबमें नहीं पडऩा चाहती। मैं खुश और सकारात्मक रहकर कड़ी मेहनत करना चाहती हूं और हर दिन खुद को और बेहतर करना चाहती हूं। 26 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि इन सबके बजाय वह अपने कैरियर पर फोकस करना चाहती हैं। अभिनेत्री ने कहा, लोग क्या कहते हैं और क्या नहीं कहते हैं मैं इस पर ध्यान नहीं देना चाहती हूं। हर जो वह कहना चाहता है, उसे अपनी बात कहने का हक है। लेकिन मैं चुप रहूंगी, यही मेरा रुख है।

RELATED ARTICLES

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

गुल्लक 5 के पहले दो एपिसोड ओटीटी पर रिलीज

इस शो के अबतक चार पूरे सीजन हो चुके हैंलखनऊ। साल 2019 में शुरू हुआ गुल्लक आज भारत के मोस्ट पॉपुलर और सबसे पसंद...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...