back to top

मुझे भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच बनने में कोई परेशानी नहीं : शोएब अख्तर

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि अगर उन्हें पेशकश की जाती है तो उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच बनने में कोई परेशानी नही है और वह अधिक आक्रामक तेज गेंदबाज तैयार कर सकते हैं। अख्तर ने यह इच्छा सोशल नेटवर्किंग एप हेलो पर इंटरव्यू में जताई।

अख्तर से पूछा गया कि क्या वह भविष्य में भारतीय गेंदबाजी इकाई के साथ जुड़ना चाहेंगे तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। भारत के मौजूदा गेंदबाजी कोच भरत अरूण हैं। अख्तर ने कहा, मैं निश्चित रूप से ऐसा करना चाहूंगा। मेरा काम ज्ञान साझा करना है। मैंने जो सीखा है उसके बारे में दूसरों से साझा करने में मुझे कोई परेशानी नहीं। क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाजी करने वालों में शामिल अख्तर ने कहा, मैं मौजूदा गेंदबाजों की तुलना में अधिक आक्रामक, तेज और चुनौती देने वाला गेंदबाज तैयार करूंगा। जो बल्लेबाजों को कड़ी चुनाौती दे सके।

उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच बनना चाहेंगे जिसके लिए वह 2008 में इस टी20 लीग में खेले थे। उन्होंने 1998 की श्रृंखला में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा , मैने उसे देखा था पर मैं नहीं जानता था कि वह भारत में कितना बड़ा नाम है। चेन्नई में मुझे पता चला कि वह भारत में भगवान के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा , वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। मैने 1998 में काफी तेज गेंदबाजी की और भारतीय दर्शकों ने मेरी हौसलाअफजाई की। भारत में मेरे काफी प्रशंसक हैं।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...