back to top

मी टू का समर्थन करती हूं लेकिन हिरानी पर इतनी जल्दी राय बनाना ठीक नहीं: सोनम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने बुधवार को कहा कि वह मी टू मुहिम का समर्थन करती हैं लेकिन उनका मानना है कि फिल्मकार राजकुमार हिरानी के मामले में इतनी जल्दी राय बनाना ठीक नहीं है। हिरानी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। हिरानी एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के सह निर्माता हैं लेकिन हफपोस्ट इंडिया में उनके खिलाफ एक लेख छपने के बाद फिल्म से उनका नाम हटा लिया गया है।

संजू में सोनम ने छोटी सी भूमिका निभाई है

लेख में दावा किया गया है कि संजू में सहायक के तौर पर काम कर चुकी एक महिला के साथ हिरानी ने फिल्म के सेट पर उसका यौन उत्पीड़न किया। संजू में सोनम ने छोटी सी भूमिका निभाई है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान संवाददाता ने जब इस बारे में सवाल किया तो सोनम ने कहा, मैं मी टू मुहिम की समर्थक हूं। यह बहुत अहम सवाल है… इस बारे में बात करने का यह कोई सही मंच नहीं है क्योंकि हमारी फिल्म भी इस मुहिम की तरह ही अहम है। अभिनेत्री ने कहा, मैं राजू (राजकुमार) हिरानी को बहुत अच्छी तरह जानती हूं। मैं उन्हें कई साल से जानती हूं। बतौर फिल्मकार और एक शख्स के तौर पर मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है।

हम सभी को फैसला अभी सुरक्षित रखना चाहिए

मुझे लगता है कि हम सभी को फैसला अभी सुरक्षित रखना चाहिए और इस बारे में कुछ भी कहने से पहले बहुत जिम्मेदारी बरतनी चाहिए… क्योंकि हम इस आंदोलन को पटरी से नहीं उतारना चाहते। सोनम इससे पहले मी टू आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज उठा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन के बारे में अधिक समझ पैदा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, मीडिया और तमाम पत्रकार यह नहीं समझते कि कलम की कितनी अहमियत है, आपकी आवाज की कितनी अहमियत है और यह किसी शख्स की निजी जिंदगी को बना और बिगाड़ सकती है। इसलिए थोड़ा ठहरिए और पूरी छानबीन कीजिए और पूछिए कि वाकई में क्या हो रहा है, फिर समझिए कि वास्तव में क्या चल रहा है।

मैं वादा करती हूं कि फिल्म के रिलीज होने के बाद

मैं वादा करती हूं कि फिल्म के रिलीज होने के बाद मेरे पास कहने के लिए कुछ होगा। उन्होंने कहा, चूंकि चीजें अभी साफ नहीं हैं इसलिए किसी को फंसाने वाले लेख मत लिखिए और ना ही किसी की जिंदगी से खिलवाड़ कीजिए। ऐसी चीजें इस मुहिम को पूरी तरह से पटरी से उतार देंगी। अभिनेत्री ने कहा, मैं हमेशा से महिलाओं में यकीन करना चाहती हूं लेकिन सोचिए अगर यह बात सच नहीं हुई तो इस आंदोलन के लिए यह कितना बुरा होगा। खासकर तब जब यह राजू हिरानी जैसी शख्सियत से जुड़ा हो। वीरे दी वेडिंग की अभिनेत्री ने कहा कि ऐसे मुद्दे पर बात करते समय किसी को भी धैर्य बरतना चाहिए और बेहतर समझ होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...