back to top

कोझिकोड विमान हादसे के संबंध में मिले संवेदना संदेशों की सराहना करता हूं : जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि कोझिकोड विमान हादसे के बाद मिले संवेदना संदेश बहुत सराहनीय हैं और ये मुश्किल के इस समय में ताकत के स्रोत हैं।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, मलेशिया, मालदीव और अन्य देशों के नेताओं ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शोक व्यक्त किया था और इस हादसे में मारे गए 18 लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई थी।

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के राजदूतों ने भी कहा था कि वे इस हादसे की खबर सुनकर दुखी हैं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, “कोझिकोड विमान हादसे को लेकर भेजे गए संवेदना संदेशों की बहुत ही सराहना करता हूं। इस तरह का समर्थन मुश्किल समय में ताकत का स्रोत है।”

इसके साथ ही उन्होंने भूटान, श्रीलंका आदि देशों के विदेश मंत्रियों को टैग किया है।

गौरतलब है कि दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शुक्रवार रात कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान रनवे से फिसलकर 35 फुट खाई में गिर गया था जिससे विमान के दो टुकड़े हो गए और पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई। विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित 190 लोग सवार थे।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...