back to top

हुंदै मोटर इंडिया ने सीएनजी गाड़ियों पर लगाया बड़ा दांव, बिक्री में तेजी की उम्मीद

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) सीएनजी ईंधन विकल्प पर बड़ा दांव लगा रही है, क्योंकि देश के ग्रामीण और शहरी बाजारों में इस प्रौद्योगिकी से लैस मॉडलों की मांग बढ़ रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अदिकारी ने यह बात कही। कंपनी फिलहाल अपने तीन मॉडल- ग्रैंड आई10 एनआईओएस, ऑरा और एक्सटर में सीएनजी विकल्प देती है। कंपनी की घरेलू बिक्री में सीएनजी मॉडल की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2023-24 में 11.4 प्रतिशत बढ़ी है, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 9.1 प्रतिशत थी।

घरेलू बिक्री में सीएनजी मॉडल का योगदान बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में अब तक कंपनी की घरेलू बिक्री में सीएनजी मॉडल का योगदान बढ़कर 12.8 प्रतिशत हो गया है। इस अवधि के दौरान घरेलू बाजार में विभिन्न ईंधन विकल्पों में इसकी कुल वाहन बिक्री 3.54 लाख इकाई रही। एचएमआईएल के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने सीएनजी मॉडल पर कंपनी की तेजी के पीछे के कारणों पर कहा, वर्तमान में, भारत में पहले से ही 7,000 से अधिक सीएनजी स्टेशन हैं और 2030 तक लगभग 17,500 सीएनजी स्टेशन बनाने का लक्ष्य है, जिससे सीएनजी की मांग में और वृद्धि होगी।

एक्सटर और ग्रैंड आई10 नियोस में हाई-सीएनजी डुओ पेश

सीएनजी वाहनों की बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से एचएमआईएल ने अपने एक्सटर और ग्रैंड आई10 नियोस मॉडल में हाई-सीएनजी डुओ पेश किया है, जिसमें दोहरे सिलेंडर प्रणाली के साथ पर्याप्त बूट स्पेस और उच्च र्इंधन दक्षता उपलब्ध है। उन्होंने कहा, हाई-सीएनजी डुओ की शुरुआत का उद्देश्य उच्च माइलेज और सुरक्षा के साथ पर्याप्त जगह प्रदान करने की ग्राहकों की मांगों को पूरा करना है। इससे हमें अक्टूबर, 2024 में 14.9 प्रतिशत की उच्चतम सीएनजी पैठ हासिल करने में मदद मिली है।

सीएनजी सिस्टम में तीन साल की मिलेगी वारंटी

यह भी पढ़े : UPPSC : छात्र आंदोलन भड़काने के आरोप में चार टेलीग्राम चैनल के खिलाफ केस दर्ज

उन्होंने कहा, कंपनी द्वारा फिट किया गया सीएनजी सिस्टम तीन साल की वारंटी के साथ ग्राहकों के लिए अधिकतम आश्वासन देता है। हाई-सीएनजी डुओ पेट्रोल और सीएनजी ईंधन विकल्पों के बीच तेज और निर्बाध बदलाव के लिए एक एकीकृत ईसीयू से भी लैस है। इस साल अक्टूबर में, एचएमआईएल ने घरेलू बिक्री में सीएनजी मॉडल की 8,261 इकाइयां बेची थीं, जिसमें इसकी कॉम्पैक्ट कार ग्रांड आई10 एनआईओएस में सीएनजी पहुंच 17.4 प्रतिशत, मिनी एसयूवी एक्सटर के लिए 39.7 प्रतिशत और कॉम्पैक्ट सेडान ऑरा के लिए 90.6 प्रतिशत थी। एचएमआईएल ने कहा कि उसने शहरी बाजारों में सीएनजी मॉडल की पहुंच वित्त वर्ष 2021-22 में 8.8 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 10.7 प्रतिशत और ग्रामीण बाजारों में वित्त वर्ष 2021-22 में 7.1 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 12.0 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़े : आयकर विभाग ने करदाताओं को किया आगाह, विदेशी संपत्ति का खुलासा न करने पर लगेगा भारी जुर्माना

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सीएम डैशबोर्ड में शाहजहांपुर फिर नंबर वन, रामपुर दूसरे पायदान पर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्राथमिकता का असर सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में भी...

गोबर-गोमूत्र से खाद-बायोगैस व पंचगव्य उत्पादों की होगी बिक्री,घायल गोवंश के लिए 24़7 एंबुलेंस का प्रस्ताव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज हो...