back to top

पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की गोली मारकर हत्या, केस दर्ज

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्ठा मालिक और भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) के पूर्व पदाधिकारी की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना के संबंध में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

जानसठ क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शकील अहमद के मुताबिक, मीरापुर थाना क्षेत्र के मुझेड़ा गांव में शनिवार को बदमाशों ने ईंट भट्ठा मालिक और भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मेहराजुद्दीन (45) की गोली मारकर हत्या कर दी।

अहमद ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब मेहराजुद्दीन अपने घर में सो रहा था। उन्होंने कहा कि मृतक के भाई नवाजुद्दीन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मेहराजुद्दीन की पत्नी शमा और उसके प्रेमी आकिब के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

अहमद के अनुसार, दोनों आरोपी फरार हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आकिब के शमा के साथ अवैध संबंध थे और मेहराजुद्दीन ने इसका विरोध किया था, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़े—प्रियंका गाँधी को मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ाने की तैयारी, शीर्ष नेतृत्व को प्रस्ताव भेजेगी यूपी कांग्रेस

RELATED ARTICLES

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...