वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। प्रोस्टेट ग्लैंड के कैंसर में हार्मोन थेरेपी अधिक कारगर है। यदि बीमारी की शुरूआत में दो से तीन वर्ष तक यह थेरेपी दी जाये तो अधिक फायदे होता है। यह जानकारी रविवार को यूरोलॉजी विभाग की ओर से कलाम सेंटर में आयोजित मॉक एग्जाम कार्यक्रम में डॉ. विश्वजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस बीमारी में अधिकतर मरीज सर्जिकल कास्ट्रेशन प्रोसीजर करते हैं, जो सही नहीं है। उन्होंने रेजिडेंट डॉक्टरों को को प्रोस्टेट कैंसर, पेशाब की थैली, गुर्दा, लिंग व ऐसटिस कैंसर के इलाज की बारीकियों की भी जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. संजय कुलकर्णी, डॉ. जीजी लक्ष्मण प्रभू ने कैंसर के इलाज की नई तकनीक और गाइडलाइन के बारे में बताया।





