back to top

झूले लाल जयंती पर घोषित हो अवकाश

  • राजनाथ सिंह से मिला सिंधी समाज का प्रतिनिधिमंडल, उठायी मांग

लखनऊ। सिंधी समाज ने मंगलवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिला। सिंधु सभा व चेटीचंड मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने सिंधी समाज की तरफ से उन्हें झूलेलाल की तस्वीर भेंट कर झूलेलाल जयंती पर उतर प्रदेश में अवकाश घोषित करने की मांग रखी।

पदाधिकारियों ने कहा कि सिंधी समाज के ईष्टदेव भगवान झूलेलाल की जयंती उतर प्रदेश सहित पूरे देश में धूमधाम से मनायी जाती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात सहित देश के अन्य राज्यों में जयंती वाले दिन सार्जनिक अवकाश घोषित है, इसे उतर प्रदेश में भी लागू करना चाहिए। सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, अनील बजाज, मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चंदवानी, महामंत्री रत्न मेघानी, सुरेश छाबलानी, श्याम कृषनानी, हंसराज राज्यपाल, पुनीत लाल चंदानी, दीपक चांदवानी सहित सभी ने पाकिस्तान में हिंदू सिंधी समाज की लड़कियों का खुलेआम अपहारण कर धर्म परिवर्तन की खबरें मिल रही है। सिंधी हिंदू मंदिरों को हानि पहुंचा रहे है इसे रोकने के साथ ही पकिस्तान के सिंधी हिंदुओं को सुरक्षा की मांग भी उनके समक्ष रखी गई।

सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, सुरेश छाबलानी ने बताया कि इस मौके पर रक्षा मंत्री ने सिंधी समाज को आश्वस्त किया कि सिंधी परिवारों के साथ हमेशा से ही है, हर समस्या में हम पूरी मदद करेंगे। इससे पूर्व सिंधी प्रतिनिधि मंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फूलों का गुलदस्ता झूलेलाल की मूर्ति वा शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। सिंधी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान यह भी कहा कि उतर प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। सिंधी समाज सहित सभी वर्ग योगी आदित्यनाथ राज्य उतर प्रदेश में पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करते है।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...