back to top

भारत में तेजी से फ़ैल रहा HMPV, असम में भी मिला 10 महीने का बच्चा संक्रमित

डिब्रूगढ़। HMPV भारत में तेजी से अपना पैर पसार रहा है। केंद्र सरकार ने HMPV को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी है। अब एक मामला असम में पाया गया है। प्रदेश में 10 महीने के एक बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण का पता चला है, जो इस मौसम में असम में ऐसा पहला मामला है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे का डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएमसीएच) में इलाज हो रहा है और अब उसकी हालत स्थिर है।

एएमसीएच के अधीक्षक डॉ. ध्रुबज्योति भुइयां ने बताया कि बच्चे को चार दिन पहले सर्दी संबंधी लक्षणों होने के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधीक्षक ने कहा, लाहौल स्थित आईसीएमआर-आरएमआरसी से परीक्षण के नतीजे मिलने के बाद कल एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई। भुइयां ने कहा कि इन्फ्लूएंजा और फ्लू से संबंधित मामलों में परीक्षण के लिए नमूने नियमित रूप से भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद को भेजे जाते हैं।

उन्होंने कहा, यह एक नियमित जांच थी, जिसके दौरान एचएमपीवी संक्रमण का पता चला। बच्चे की हालत अब स्थिर है। यह एक सामान्य वायरस है और चिंता की कोई बात नहीं है। लाहोवाल (डिब्रूगढ़) में स्थित आईसीएमआर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वजीत बोरकाकोटी ने कहा, 2014 से हमने डिब्रूगढ़ जिले में एचएमपीवी के 110 मामलों का पता लगाया है। यह इस मौसम का पहला मामला है। हर साल इसका पता चलता है और यह कुछ भी नया नहीं है। हमें एएमसीएच से नमूना मिला है और इसमें एचएमपीवी की पुष्टि हुई है।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

एबवी ने विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर दृष्टि हानि के मूक खतरे को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया

प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों ने भारत में अपरिवर्तनीय अंधेपन को रोकने के लिए शीघ्र पहचान, नियमित स्क्रीनिंग और अधिक जन-जागरूकता का आह्वान किया नई...

होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से हमले के बाद एक मालवाहक पोत में आग लगी: ब्रिटेन की सेना

दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को एक मालवाहक पोत पर मिसाइल हमला होने के बाद उसमें आग लग गई। ब्रिटेन की सेना ने...

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला… 31 साल के हरीश राणा को मिली ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी, पिता की गुहार पर मिली मौत की इजाजत

गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पिछले 12 वर्षों से कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे...