back to top

शेयर बाजार और रुपये में ऐतिहासिक गिरावट… निवेशकों के डूबे अरबों रुपये

नई िदल्ली। वैश्विक बाजारों में छाई सुस्ती और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स 926.92 अंक टूटकर 74,346.53 के स्तर पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 280.95 अंकों की गिरावट के साथ 23,025.50 पर पहुंच गया। बाजार में इस हाहाकार के पीछे कच्चे तेल की कीमतों का 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहना और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही पूंजी की निकासी को मुख्य कारण माना जा रहा है। सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों जैसे बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई, हालांकि टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसी आईटी कंपनियों के शेयर बढ़त बनाने में सफल रहे।

बाजार के साथ-साथ भारतीय मुद्रा की स्थिति भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 94.54 के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली और पश्चिम एशिया संकट के समाधान न होने से डॉलर की मजबूती ने स्थानीय मुद्रा पर भारी दबाव बनाया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया पिछले बंद भाव से 33 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ खुला। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड की ऊंची कीमतें और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी रहने से फिलहाल बाजार और रुपये में स्थिरता आने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी...

कांग्रेस बोलीं – चुनाव के कारण हुई पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने तेल विपणन कंपनियों की मदद के लिए पेट्रोल और डीजल पर सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क घटाए जाने के बाद शुक्रवार...

रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह बालेन ने नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

काठमांडू । नेपाल में जेन जेड के विरोध प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह...

ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई समिट 2026 ने नवप्रवर्तन, विज्ञान एवं उद्यमशीलता में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाया

मुख्य अतिथि और खेल एवं युवा मामलों की राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने एक समावेशी, सशक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री के विजन को दोहराया नई दिल्ली...

चैत्र नवरात्र : भक्तों ने की महागौरी की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। गुरुवार अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना...

शुभ योग में राम नवमी आज, घरों व मंदिरों में होगी प्रभु श्रीराम की पूजा

लखनऊ। राम नवमी सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल चैत्र...